किचन या टॉयलेट में बार-बार दिख रहा है कनखजूरा? इन टिप्स से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा

Kankhajura Bhagane Ke Tips: कनखजूरा होना एक आम समस्या है, लेकिन गर्मियों में यह परेशानी ज्यादा हो जाती है. यह किचन या टॉयलेट में सबसे ज्यादा निकलते हैं. ऐसे में इन्हें वक्त पर कंट्रोल करना जरूरी है, क्योंकि कनखजूरों की मात्रा बढ़ जाएगी. 

millipede prevent tips and tricks

कनखजूरा भगाने के उपाय. Image Credit-Shutterstock

विज्ञापन

Kankhajura Ko Kaise Mare: गर्मियों के मौसम में अक्सर घर के कोनों से कनखजूरे निकलना शुरू हो जाते हैं. खासतौर पर किचन या टॉयलेट जैसी जगहों से ज्यादा निकलते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह नमी, अंधेरे और गंदगी वाली जगहों पर तेजी से पैदा होते हैं और अपना घर बनाना शुरू पर देते हैं. कई बार ये डर का कारण भी बनते हैं और काट लें तो जलन या सूजन हो सकती है. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इससे छुटकारा पाने के सही उपाय अपनाए जाएं. आइए इस लेख में जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू टिप्स, जिनसे आप कनखजूरों की एंट्री हमेशा के लिए बंद कर सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- जापान के घरों में नहीं होता पंखा, फिर भी रहते हैं कूल! जानिए क्या है उनका स्मार्ट कूलिंग सीक्रेट

विज्ञापन

कनखजूरा भगाने के उपाय | Millipede Treatment Remedies

  • घर को सूखा रखें- कनखजूरे हमेशा नमी वाली जगहों पर आते हैं. इसलिए किचन या टॉयलेट के पास यह सबसे ज्यादा नजर आते हैं. कोशिश करें कि बाथरूम या किचन के आसपास की जगह हमेशा सुखी रहे और आप नियमित रूप से सफाई करें.
  • बेकिंग सोडा और नमक का इस्तेमाल- किचन या टॉयलेट जैसी जगहों पर कनखजूरे आने से रोकने के लिए बेकिंग सोडा और नमक का इस्तेमाल करें. आप छिड़काव कर सकते हैं, जिसकी खुशबू से ही कनखजूरे दूर भागते हैं.
  • नीम का तेल या पत्तियां- नीम में प्राकृतिक कीट गुण होते हैं. इसलिए कनखजूरे को भगाने के लिए उनका इस्तेमाल किया जा सकता है. आप नीम के तेल का स्प्रे बना सकते हैं या सूखी नीम की पत्तियां कोनों में रख सकते हैं.
  • दरारें और छेद बंद करें- कनखजूरे हमेशा दरार वाले हिस्से के पास ही जन्म लेते हैं. इसलिए घर की दीवारों, दरवाजों और पाइप के आसपास मौजूद छोटे-छोटे छेद को बंद करें, ताकि कनखजूरों को आने का रास्ता ना मिल पाए.
  • कपूर का इस्तेमाल करें- कपूर की खुशबू कनखजूरों को दूर भगाने के लिए काफी है. आप इसका कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. स्प्रे या कपूर की गोली को कनखजूरों वाले हिस्से में रखा जा सकता है.

ध्यान रखने वाली बातें

  • कनखजूरा को दूर रखने के लिए साफ-सफाई जरूरी है. आप रात में किचन और टॉयलेट का फर्श को सुखाकर सोएं.
  • कनखजूरे कूड़ेदान में आते हैं. इसलिए किचन और टॉयलेट का कूड़ेदान साफ करना भी जरूरी है.
  • हर 6 महीने में इन जगहों पर पैंट जरूर करवाएं, ताकि किचन या टॉयलेट पूरी तरह से साफ हो सके.  

इसे भी पढ़ें- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब बिना टिकट एंट्री बंद, आखिर क्यों अप्लाई किया मेट्रो जैसा सिस्टम?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ