Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

कम दूध में कड़क और मलाईदार चाय कैसे बनाएं? यहां जानिए किन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

Hotel Style Tea Recipe: अगर घर में दूध कम है तो घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि सही सामग्री और बनाने के तरीके से आप कम दूध में भी कड़क, खुशबूदार और मलाईदार चाय बना सकते हैं. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 9, 2026 07:39
Hotel Style Tea Recipe
कड़क चाय बनाने की रेसिपी. Image Credit- Shutterstock  

Chai Kaise Banate Hain: भारत में चाय एक इमोशन है, जिसके साथ हर एहसास साझा किया जाता है. खुशी हो या फिर दुख… हर इंसान चाय पीकर अपना एहसास बांटने की कोशिश करता है. यह कहना गाकर नहीं होगा कि चाय लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा है. कई बार घर में दूध कम होता है, लेकिन मन होता है कड़क और मलाईदार चाय पीने का. ऐसे में सही ट्रिक और सामग्री का इस्तेमाल करके आप कम दूध में भी गाढ़ी, स्वादिष्ट और क्रीमी चाय बना सकते हैं. आइए आज हम आपको एकदम कड़क चाय बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर केले के छिलके को रगड़ने से क्या होगा? फायदा जान अभी करने लगेंगे ट्राई!

---विज्ञापन---

कड़क चाय बनाने की रेसिपी 

सामग्री

  • पानी- 1 कप 
  • दूध- आधा कप 
  • चायपत्ती- 2 चम्मच (कड़क स्वाद के लिए)
  • चीनी- स्वादानुसार 
  • इलायची- कुटी हुई 2
  • अदरक- 1 इंच टुकड़ा 
  • चाय मसाला- आधा छोटा चम्मच 

चाय बनाने का तरीका

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. एक पैन में पानी डालें और उसमें अदरक, इलायची और चाय मसाला डालकर 3 मिनट तक उबालें.
  • इससे चाय में मजबूत फ्लेवर आएगा. अब इसमें चाय पत्ती डालें और 2-3 मिनट तक तेज आंच पर उबालें. जितना ज्यादा उबालेंगे, चाय उतनी कड़क बनेगी. 
  • अब इसमें थोड़ा सा दूध डालें, लेकिन ध्यान रखें कि दूध डालने के बाद चाय को 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. इससे चाय गाढ़ी और मलाईदार बनती है. 
  • अब चाय को एक कप से दूसरे कप में 3 बार ऊंचाई से डालें. इससे चाय में झाग आएगा और वो ज्यादा क्रीमी लगेगी. आखिर में एक उबाल जरूर आने दें, फिर गैस बंद कर दें और छानकर गरमा-गरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- AC के बिना भी ठंडा रहेगा आपका पूरा शरीर! घर पर बनाकर पीएं ये देसी कूलिंग ड्रिंक

---विज्ञापन---
First published on: Apr 09, 2026 07:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.