Jowar Upma Recipe: मिनटों में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर ज्वार उपमा की रेसिपी, जानें विधि
Edited By Simran Singh

jowar upma for weight loss
Edited By Simran Singh

jowar upma for weight loss
Jowar Upma Recipe: सुबह के समय अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप ज्वार उपमा या ज्वार की खिचड़ी ट्राई कर सकते हैं, जिसे बनाना बेहद ही आसान है। आप सब्जियों के साथ इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हैं। वजन कम करने और दिन भर एक्टीव रहने के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है। आइए प्रोटीन से भरपूर ज्वार उपमा की रेसिपी जानते हैं।
ज्वार का आप उपमा या खिचड़ी बना सकते हैं। इसके लिए लगभगल एक कप अंकुरित ज्वार लें और फिर उसे कुकर में आधा कप पानी डालकर 1 सीटी आने तक पका लें।
दूसरी ओर गैस पर एक पैन रखें और उसमें 1 चम्मच घी डालकर गर्म कर लें। अब इसमें तेज पत्ता और दालचीनी डालकर भूनें इसके बाद 1 चम्मच सफेद तिल और मूंगफली के कुछ दाने भी डालकर अच्छे से रोस्ट करें। इसमें अब आपको कुछ कटे हुए काजू भी डाल देने हैं। साथ ही अदरक-लहसुन का भी पेस्ट मिला दें।
इसके बाद बारी कटी प्याज को डालकर अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद इसमें कुछ मसाले जैसे- नमक. हल्दी, गर्म मसाला और धनिया पाउडर डालें।
इसके बाद अपनी मनपसंदीदा सब्जियां डाल दें। आप इसमें गाजर, हरी मटर, फूलगोभी और टमाटर जैसी सब्जियां डाल सकते हैं। सभी को अच्छी तरह से चलाते हुए भूनें और फिर थोड़ा पानी डालकर 10 मिनट तक पका लें।
इसमें कुकर में पके ज्वार को भी मिक्स कर दें। साथ ही हरी धनिया और नींबू डालकर मिक्स करें। इस तरह से प्रोटीन से भरपूर ज्वार उपमा बनकर तैयार हो गया है। आप इसे सर्व कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: