Silver Chutney Price: सोने-चांदी के गहनों के बारे में तो शायद सबने सुना होगा, लेकिन क्या आपने चांदी की चटनी के बारे में सुना है? जी हां, जयपुर, जोकि अपनी शाही ठाट-बाट के लिए जाना जाता है, वहां के शाही खान-पान में ही ऐसी अनोखी चटनी का जिक्र मिलता है. यह आपके घरों में खाई जाने वाली धनिया-पुदीने की चटनी से बिल्कुल अलग होती है और इसकी सामग्री भी एकदम शाही होती है. इस शाही चटनी में चांदी की भस्म, सोने की भस्म और महंगे ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं. चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस चटनी (Chandi Ki Chutney) की कीमत 60 से 70 हजार रुपये किलो के करीब होती है. दूर-दूर से आने वाले विदेशी पर्यटकों के बीच भी ये काफी फेमस है. आइए, इस शाही चटनी के बारे में और जानते हैं.
यह भी पढ़ें – Breakfast Recipe: काला डोसा खाया है? एक बार बनाएंगे तो बार-बार खाएंगे
शाही चटनी के पीछे की कहानी
बताया जाता है कि यह शाही चटनी जयपुर के सिटी पैलेस और वहां के राजघरानों के खान-पान की परंपरा से काफी लंबे अरसे से जुड़ी है. इस चटनी के पीछे की कहानी ये है कि इस चटनी की प्रेरणा एक वैद्य ने दी थी, ताकि इसका इस्तेमाल राजपरिवार के लोग अपनी सेहत, ताकत और पाचन को अच्छा करने के लिए कर सकें. ये चटनी काफी महंगी होती है इसलिए इसे रोज-रोज नहीं, बल्कि खास मौकों पर या फिर कुछ खास मेहमानों के लिए तैयार किया जाता है.
क्या है चटनी की खासियत
ये चटनी सामान्य हरी या लाल चटनी जैसी तो बिल्कुल भी नहीं होती है. इसे बनाने के लिए सोने और चांदी की भस्म का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके आयुर्वेद में काफी फायदे बताए जाते हैं. इस चटनी में सामान्य मसाले नहीं पड़ते हैं, बल्कि इसमें ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, किशमिश, पिस्ता और अन्य मेवे डाले जाते हैं, जिसकी वजह से इसका स्वाद सामान्य चटनी से काफी अलग होता है. इस चटनी को न केवल चांदी डालकर बनाया जाता है बल्कि चांदी के बर्तन में परोसा भी जाता है.
विदेशी मेहमान भी हैं इस चटनी के मुरीद
जयपुर में हर साल विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं. उन सभी विदेशी पर्यटकों के लिए ये चटनी सिर्फ एक डिश नहीं है बल्कि भारत की राजसी संस्कृति की पहचान है. इसलिए विदेशी लोग भी इस चटनी में काफी दिलचस्पी रखते हैं.
यह भी पढ़ें – सोफा हो गया है गंदा, जम गई है धूल? यहां जानिए बिना किसी मशीन घर पर कैसे करें सफाई
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
2 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
8 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
9 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines