Breakfast Recipe: काला डोसा खाया है? एक बार बनाएंगे तो बार-बार खाएंगे

Black Dosa Recipe: डोसे का ये अनोखा रूप देखकर आप भी एक बार जरूर ट्राई करना चाहेंगे. जानिए इस खास डोसे को घर पर बनाने का आसान तरीका और किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Black Dosa Recipe

ब्लैक डोसा बनाने की आसान रेसिपी. Image Credits- AI

विज्ञापन

Black Dosa Recipe: अक्सर डोसा का नाम सुनते ही लोगों के मन में आमतौर पर सुनहरा और कुरकुरा डोसा आता है, लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि डोसा काले रंग का भी होता है, तो शायद आप चौंक जाएंगे. जी हां, आज हम जानेंगे कि आखिर ये काले रंग का डोसा (Kala Dosa) कैसे बनता है. इस डोसे की खासियत ये है कि इसमें काला रंग देने के लिए फूड-ग्रेड एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल किया जाता है. ये दिखने में जितना अलग होता है, उतना ही खाने में स्वादिष्ट भी होता है. आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही ये काले रंग का डोसा बनाकर सभी को खिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें – व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला

विज्ञापन

काला डोसा बनाने की रेसिपी

रेसिपी

चावल- 1½ कप
उड़द दाल- 1/2 कप
मेथी दाना- 1/2 छोटा चम्मच
एक्टिवेटेड चारकोल (फूड ग्रेड)- 1 छोटा चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
भुने आलू- स्टफिंग के लिए
तेल या मक्खन- डोसा सेकने के लिए

डोसा बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह धो लीजिए. उसके बाद इन्हें साफ पानी में 4 से 5 घंटे तक भिगोकर रख दीजिए.
  • 4 से 5 घंटे बाद इस भीगे हुए मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद बैटर तैयार कर लीजिए. इसके बाद इस बैटर को ढककर पूरी रात या फिर कम से कम 8 से 10 घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि वो अच्छे से फर्मेन्ट हो जाए.
  • जब बैटर अच्छे से तैयार हो जाए तो उसमें से लगभग 2 कप बैटर अलग बर्तन में ले लीजिए. इसमें 1 छोटा चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल डाल दें और इसे तब तक मिक्स करें, जब तक पूरे बैटर में काला रंग न आ जाए.
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करके उस पर थोड़ा तेल या मक्खन डालकर हल्का ग्रीस कर लें.
  • ब्लैक बैटर लेकर इसे तवे पर फैलाएं और मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  • आप चाहें तो इसके अंदर आलू का चटपटा मसाला भर सकते हैं या फिर सादा भी खा सकते हैं. इसे नारियल की चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व करें.

इन बातों का रखें ध्यान

डोसे के बैटर को अच्छे से फर्मेन्ट होने दें, क्योंकि बैटर जितना अच्छा फर्मेन्ट होगा, उतना ही कुरकुरा डोसा बनेगा.
काला रंग देने के लिए हमेशा ‘फूड ग्रेड’ एक्टिवेटेड चारकोल का ही इस्तेमाल करें. चारकोल की मात्रा 1 चम्मच से ज्यादा न रखें, नहीं तो डोसे के स्वाद में बदलाव आ सकता है. डोसे को तवे पर फैलाने से पहले ध्यान रखें कि तवा सही तापमान पर हो, ताकि डोसा चिपके नहीं. अगर आप कोई दवा ले रहे हैं, गर्भवती हैं या किसी भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ