Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

ईद पर बनाएं दुबई वाली कुनाफा बर्फी, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का आसान तरीका

Kunafa Burfi Recipe: अगर आप ईद पर सेवइयों के साथ कुछ नया और खास बनाना चाहते हैं, तो इस बार घर पर कुनाफा स्टाइल बर्फी जरूर ट्राई करें. यह दुबई और मिडिल ईस्ट में बेहद लोकप्रिय मिठाई से प्रेरित रेसिपी है, जिसका स्वाद कुरकुरा और लाजवाब होता है

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 13, 2026 14:12
Kunafa Kaise Banaye
इस तरह बनाएं कुनाफा बर्फी. Image Credit- News24

Kunafa Kaise Banaye: ईद को बस कुछ ही दिन रह गए हैं और लोगों ने अभी से तैयारियां करना शुरू कर दी हैं. ईद का त्योहार मिठास और खुशियों का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि यह फेस्टिवल पूरे एक महीने रोजे रखने के बाद आता है. इस खास मौके पर घरों में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं. सेवइयां, शीर और बिरयानी तो ज्यादातर घरों में बनाई जाती है लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और ट्रेंडिंग बनाना चाहते हैं तो दुबई स्टाइल कुनाफा बर्फी ट्राई कर सकते हैं. यह मिठाई मिडिल ईस्ट की मशहूर डेजर्ट कुनाफा से प्रेरित है, जिसका स्वाद कुरकुरा और बेहद लाजवाब होता है. आइए इसे घर पर बनाने का सही तरीका जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- मच्छर भगाने हैं तो आज ही ले आइए यह पौधा, इसकी गंध से भागने लगते हैं Mosquitoes

---विज्ञापन---

सामग्री

  • कुनाफा- 1 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क- 1 कप
  • काजू- आधा कप
  • सेवई- 1 कप
  • दूध- 1 कप
  • पिस्ता- आधा कप
  • अखरोट- आधा कप
  • घी- 1 कप
  • चॉकलेट- आधा कप
  • इलायची पाउडर- 3
  • बादाम- आधा कप

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर सेवई को हाथों से छोटे टुकड़े कर लें. अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें कुनाफा सेवई डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  • अब भुनी हुई सेवई में दूध और कंडेंस्ड मिल्क डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए और गाढ़ा हो जाए. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें पिसा हुआ पिस्ता और इलायची पाउडर डाल दें.
  • अब एक प्लेट या ट्रे को हल्का सा घी लगाकर ग्रीस करें. तैयार मिश्रण को इसमें डालकर अच्छी तरह फैला दें. ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर हल्का दबा दें.
  • मिश्रण को 2 घंटे के लिए ठंडा होने दें. जब यह अच्छी तरह सेट हो जाए, तब इसे बर्फी के आकार में काट लें. ईद के मौके पर इस खास दुबई स्टाइल कुनाफा बर्फी को परिवार और मेहमानों के साथ सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- बिना गैस-सिलेंडर के बनाकर खा सकते हैं ये 10 डिशेज, झटपट होंगे तैयार ये टेस्टी पकवान

---विज्ञापन---
First published on: Mar 13, 2026 02:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.