---विज्ञापन---

भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहां है? गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए यह जगह है परफेक्ट, प्रकृति का अद्भुत नजारा दीवाना बना देगा

Grami ke Chuti Mein Kahan Ghumne Jayein: क्या आप भी इस गर्मी किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं, जो आपको भारत में ही स्विट्जरलैंड का मजा दिला दे? आइए आपको बताते हैं भारत में मौजूद एक ऐसी जगह के बारे में जहां जाना आपकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला हो सकता है, जो आपको अपना दीवाना बना देगी.

---विज्ञापन---

Summer Vacation Trips: गर्मियों की छुट्टियां आते ही हर किसी का मन किसी ठंडी और खूबसूरत जगह पर घूमने का करता है. लोग ऐसी जगह तलाशते हैं जहां उन्हें शांति, ठंडा मौसम और प्रकृति का असली सुकून मिल सके. अगर आप भी इस बार किसी अलग और कम भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशन की तलाश में हैं, तो भारत में ही एक ऐसी जगह मौजूद है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी मशहूर है. यहां पहुंचने के बाद आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी विदेशी लोकेशन जैसे स्विट्जरलैंड में आ आ गए हों.

यह भी पढ़ें: टॉयलेट पेपर या पानी, कौन है ज्यादा बेहतर? जानिए सच्चाई जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

---विज्ञापन---

यह जगह कहलाता है भारत का स्विट्जरलैंड

हम जिस जगह की बात कर रहे हैं उसका नाम खज्जियार है, जो हिमाचल प्रदेश में डलहौजी के पास स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. इसे ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है क्योंकि यहां के हरे-भरे मैदान, घने देवदार के जंगल और बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नजारा काफी हद तक स्विट्जरलैंड जैसा दृश्य दिखाता है. अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं लेकिन वक्त और बजट उतना नहीं है, तो खज्जियार आपको कम खर्च में वैसा ही अनुभव दिला सकता है.

---विज्ञापन---

यहां कहां-कहां घूम सकते हैं?

खज्जियार में कई ऐसी जगहें हैं जो आपकी यात्रा को खास बना सकती हैं. यहां की प्रसिद्ध खज्जियार झील एक शानदार पर्यटन स्थल है, जहां आप बैठकर सुकून के पल बिता सकते हैं. इसके अलावा खज्जियार का बड़ा हरा मैदान पिकनिक और फोटोशूट के लिए काफी पसंद किया जाता है. यहां मौजूद प्राचीन खज्जी नाग मंदिर भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, जहां लोग दर्शन के साथ-साथ इसकी अनोखी बनावट को भी देखते हैं. आपको बता दें कि यह जगह दिल्ली से सिर्फ 600 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति है, जहां आप कार आदि की मदद से पहुंच सकते हैं.

---विज्ञापन---

एडवेंचर एक्टिविटीज के शौकीनों के लिए परफेक्ट जगह

अगर आप घूमने के साथ कुछ एडवेंटर से भरी एक्टिविटीज भी करना चाहते हैं, तो खज्जियार आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां पर आप पैराग्लाइडिंग, जॉर्बिंग और हॉर्स राइडिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं. इन एक्टिविटीज के जरिए आप अपनी ट्रिप को और ज्यादा रोमांचक बना सकते हैं. प्रकृति के बीच बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून भी देता है और आपकी थकान को दूर करने में मदद करता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सोफे में रहने वाले चूहों से कैसे छुटकारा पाएं? यहां जानिए किन चीजों से नफरत करते हैं चूहे

First published on: Apr 02, 2026 09:50 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola