मच्छर भगाने हैं तो आज ही ले आइए यह पौधा, इसकी गंध से भागने लगते हैं Mosquitoes

Machar Bhagane Wale Paudhe: ऐसे कुछ पौधे हैं जिनकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं और आस-पास भटकना बंद कर देते हैं. आप भी मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए ये पौधे अपने घर में लगा सकते हैं. मच्छरों से रात मिल जाएगी.

Plants For Mosquitoes

मच्छर को जड़ से खत्म कैसे करें?

Plants For Mosquito: मच्छर ना सिर्फ भिन्नभिनाते हुए नाक में दम करते हैं बल्कि काट-काटकर चैन से उठना-बैठना भी मुश्किल कर देते हैं. कई बार तो इन मच्छरों के कारण रातभर नींद नहीं आती है. ऐसे में अगर आप भी इन मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं और नेचुरल तरीके ढूंढ रहे हैं तो मच्छर भगाने वाले पौधों (Machar Bhagane Wale Paudhe) से बेहतर भला क्या होगा. इन पौधों की गंध हमें बेहद अच्छी लगती है लेकिन ये मच्छरों को बिल्कुल नहीं सुहाती और वे इनसे दूर रहते हैं. ऐसे में यहां जानिए कौन-कौन से पौधे प्राकृतिक रिपलेंट का काम करते हैं और मच्छरों को दूर भगाने में कारगर होते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छर भगाने वाले पौधे कौन से हैं

गेंदे का पौधा

गेंदे के फूलों की खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं. इसमें पायरेथ्रम होता है जिसका इस्तेमाल मच्छर मारने वाली दवाओं में भी किया जाता है. ऐसे में घर में आप गेंदे का पौधा लगा सकते हैं. इस पौधे को बाल्कनी के अलावा घर के दरवाजे या खिड़ियों के पास रखा जा सकता है.

विज्ञापन

लेमनग्रास

लेमनग्रास के पौधे में सिट्रेनेला तेल होता है. इस पौधे की गंध से मच्छर दूर भागते हैं. अगर इस पौधे के पत्तियों को आपने अपनी त्वचा पर घिस लिया तो ये मस्कीटो रेपलेंट की तरह काम करती हैं जिससे मच्छर आपको नहीं काट पाते हैं.

विज्ञापन

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) के अनेक फायदे होते हैं. इन पत्तों को इनके औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं तुलसी का पौधा अगर घर में लगा लिया जाए तो यह मच्छरों को दूर भगाता है. तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध करने में भी असरदार होता है.

विज्ञापन

पुदीना

हमें पुदीने की खुशबू अच्छी लगती है और यह शरीर को ताजगी भी देती है लेकिन यही पुदीना मच्छरों की नाक में दम कर देता है. मच्छर पुदीने के पौधे से दूर भागते हैं.

विज्ञापन

लैवेंडर

मच्छर भगाने वाला एक और पौधा है लैवेंडर. लैवेंडर की खुशबू मच्छरों को अच्छी नहीं लगती है. ना सिर्फ मच्छर बल्कि अन्य कीड़े-मकौड़े भी लैवेंडर के पौधे से दूर रहते हैं.

विज्ञापन

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • मच्छर भगाने के लिए आप लहसुन का स्प्रे बना सकते हैं. इसके लिए लहसुन को कूटकर पानी में मिला लें. इस स्प्रे को मच्छरों पर छिड़कने पर मच्छर भागने लगते हैं.
  • नीम के तेल में कपूर मिलाकर दीया जलाने पर भी मच्छर भाग जाते हैं
  • नींबू पर लौंग लगाकर रखने से भी मच्छर भाग सकते हैं.
  • तेज पंखा चलाकर रखने से मच्छर आस-पास नहीं भटकते हैं.
  • इस बात का ध्यान रखें कि आप शाम होने से पहले ही घर के खिड़की और दरवाजे बंद रखें.
  • खिड़की पर जाली लगाएं.
  • गमलों, कूलर, टायर या घर के आगे-पीछे कहीं पानी रुका हुआ ना हो इस बात का ध्यान रखें.
  • रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं. इससे मच्छर दूर रहते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ