कान के अंदर की गंदगी कैसे निकालें? यहां जानिए किस तरह की जा सकती है कानों की सफाई

How To Remove Earwax: कानों में गंदगी जमने लगे तो खुजली होने लगती है या कई बार सुनने में भी दिक्कत आती है. ऐसे में यहां जानिए कानों में जमी वैक्स को किस तरह निकाला जा सकता है.

How To Clean Earwax

कानों से गंदगी आसानी से कैसे निकालें?

विज्ञापन

Kaan Ki Gandagi Kaise Nikale: कानों में जमी गंदगी को इयरवैक्स या ठेक भी कहा जाता है. कानों की यह गंदगी अगर बहुत ज्यादा बढ़ने लगे तो परेशान करने लगती है. कभी इस गंदगी के कारण कानों में खुजली होती है तो कभी कानों में अजीब सी असहजता महसूस होती है और मन करता है कि किसी तरह बस कान की अच्छे से सफाई हो जाए. कुछ लोगों को इस गंदगी (Earwax) के कारण सुनने में भी दिक्कत आती है. ऐसे में कानों की सफाई करना जरूरी हो जाता है. लेकिन, अगर कान में कॉटन बड्स या किसी नुकीली चीज को डालकर इस गंदगी को निकालने की कोशिश की जाए तो इससे कानों को परमानेंट डैमेज हो सकता है या हियरिंग लॉस की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह घर पर ही सावधानी से कानों की गंदगी बाहर निकाली जा सकती है.

यह भी पढ़ें – जीभ पर दिखते हैं आयरन की कमी के लक्षण, जानिए Iron को बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

विज्ञापन

घर पर कैसे करें कानों की सफाई | How To Clean Earwax At Home

सख्त ठेक को मुलायम करना – इस बात का ध्यान रखना है कि अगर आप चाहते हैं कि बिना जद्दोजहद के ही कान आसानी से साफ हो जाएं तो आपको सबसे पहले अपने कानों की गंदगी को मुलायम करना होगा. इसके लिए किसी तेल को या हाइड्रोजन पैरॉक्साइड को कानों में डाला जा सकता है.

गंदगी को बाहर करना – अगले स्टेप में आपको कानों की गंदगी को बाहर करना होता है. इयरवैक्स कान में डाले गए तेल को सोख लेती है. इससे यह गंदगी आसानी से बाहर आ सकती है. रूई या रबड़ की मुलायम तीली से इस गंदगी को बाहर निकालें. इसके बाद कान में हल्के गर्म पानी की कुछ बूंदे डालकर कान को साफ किया जा सकता है.

कान को सुखाना – यह सबसे इम्पोर्टेंट स्टेप है. इस बात का ध्यान रखें कि आपको कानों की सफाई करने के बाद कानों को सही तरह से सुखाना होगा. अगर कान ठीक तरह से ना सुखाएं जाएं तो इंफेक्शंस की संभावना बढ़ सकती है. ऐसे में कानों को रूई या किसी मुलायम कपड़े की मदद से अच्छे से सुखा लें.

विज्ञापन

इन घरेलू नुस्खों से निकलेगी कानों की गंदगी

  • नारियल का तेल (Coconut Oil) कानों की गंदगी को साफ करने में मदद करता है. आप नारियल के तेल को हल्का गर्म करके कान में डाल सकते हैं. इसे 1-2 घंटे कान में डाले रखने के बाद ही कानों की सफाई करें. आप चाहे तो इस तेल को रातभर भी कान में डालकर छोड़ सकते हैं.
  • सरसों का तेल भी नारियल तेल की ही तरह कानों की सफाई में मददगार होता है. इस तेल से ठेक मुलायम होने लगते हैं जिससे उनकी सफाई करना आसान हो जाता है.
  • हल्के गर्म पानी को कान में डालकर भी कान की सफाई हो सकती है. इस बात का ध्यान रखें कि आप जरूरत से ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें.
  • बादाम के तेल को कान में डाला जा सकता है. यह तेल ल्यूब्रिकेंट की तरह काम करता है और कान के मैल को पिघलाने में असरदार होता है.
  • कान की गंदगी निकालने के लिए ग्लिसरिन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. ग्लिसरिन से कान की ठोस गंदगी मुलायम हो जाती है और इसे निकालना आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें – छोटी आंत खराब होने के क्या लक्षण हैं?

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ