रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए भेजें ये शायरी, आपका मैसेज देखकर पिघल जाएगा सारा गुस्सा
Shayari For Wife In Hindi: पत्नी अक्सर ही पति से रूठ जाती है और पति को समझ नहीं आता कि उसका गुस्सा कम करने के लिए क्या किया जाए. ऐसे में यहां आपके लिए ऐसी कुछ रोमांटिक शायरी दी गई हैं जो आप अपनी पत्नी को भेज सकते हैं. इन शायरी को पढ़कर पत्नी का गुस्सा दूर हो जाएगा.
पत्नी अगर रूठ जाए तो इसे इन मैसेजेस से मना सकते हैं आप.
Patni Ko Manane Ke Liye Shayari: पति-पत्नी में अक्सर ही रूठना मनाना चलता रहता है, कभी पति की किसी बात से तो कभी बात ना सुनने से पत्नी रूठ जाती है. अब एक अच्छा पति तो वही है ना जो अपनी पत्नी को रूठा हुआ ना छोड़े और उसे मनाने की जद्दोजहद करे. ऐसे में आपकी पत्नी अगर आपसे नाराज है और मुंह फुलाकर बैठी है तो उसे आप यहां दी गई रोमांटिक और क्यूट शायरी भेज सकते हैं. ये शायरी पढ़कर पत्नी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी और गुस्सा भी बर्फ की तरह पिघलने लगेगा.
विज्ञापन
रूठी पत्नी को मनाने कि ले भेजें ये शायरी
हमसे कोई भूल हुई तो भूल समझ कर भूल जाना, मगर भूलना सिर्फ भूल को, भूल से हमें ना भूल जाना !
विज्ञापन
देखा है आज उसने गुस्से की नजर से हमें, पता नहीं किस बात से नाराज है वो हमसे!
किसी को अपनी दौलत पे अभिमान है, तो किसी को अपने रुतबे पे अभिमान है, पर जिस पर मुझे अभिमान है वो हमारी जान है !
विज्ञापन
जी चाहता है तेरे मेरे बीच की सारी दूरियां मिटा दूँ, हसरत ये है कि तेरे पास आकर तुझे सीने से लगा लूँ !
नाराज पत्नी को कैसे मनाएं शायरी
विज्ञापन
सारे सितम हमारे, छांट लिया करो नाराजगी से अच्छा, डांट लिया करो
गलती हुई हमसे मान हमने लिया, गलत हम थे जान हमने लिया, अब न करेंगे कुछ ऐसा जो बुरा लगे आपको अब ये दिल में था हमने बोल दिया..
विज्ञापन
क्या मैं तुम्हारी तारीफ करूं अल्फाज नहीं मिलते… हुजूर आप वो फूल हो, जो हर बाग में नहीं खिलते !
रूठी पत्नी के लिए शायरी
विज्ञापन
जब जब मैं तुम्हें देखता हूं, मुझे अपनी पसंद पे नाज होता है !
मेरी अर्धांगिनी मेरी जान हो तुम, मेरे प्यार का अभिमान हो तुम, तुम्हारे बिना बिल्कुल अधूरा हूँ मैं, क्यूँकि मेरे लिए सारा संसार हो तुम !
विज्ञापन
हाल-ऐ-दिल किससे कहे अपना, वो तो नाराज़ हुए बैठे हैं, हम तो तैयार हैं मनाने के लिए, फिर भी वो जिद्द पे अड़े बैठे हैं !
हमसे खता हुई है अनजाने में, आगे से ऐसा न करेंगे जाने में, बड़ी मुश्किल से मिले हैं आप, हम आपको खोना नही चाहते… अब मान भी जाइये हमारे मनाने में !
विज्ञापन
फूल जैसे खूबसूरत लगते हैं बाग में, वैसे ही हम जचते है आपके ही साथ में.