Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Chawal Ka Pua Recipe: बच्चों के लिए बनाएं क्रिस्पी चावल का पुआ, इस रेसिपी से सिर्फ 20 मिनट में हो जाएंगे तैयार पुआ

Chawal Pua Recipe: अगर आपका बच्चा बाहर के खाने की जिद कर रहा है तो उसे चावल का पुआ बनाकर दें. यकीनन इसका स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आएगा, अगर आप इस रेसिपी को फॉलो करेंगी. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसकी आसान रेसिपी-

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 13, 2026 19:17
Chawal Pua Recipe
चावल पुआ रेसिपी. Image Credit- Freepik

Chawal Pua Easy Recipe: अक्सर बच्चों को सुबह के नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी चाहिए होता है. ऐसे में अगर आप रोज-रोज ब्रेड या बिस्कुट देने से बचना चाहते हैं तो उन्हें चावल का पुआ बनाकर दें. यह एकदम बेहतरीन ऑप्शन है, जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से हल्का सॉफ्ट होता है. यह पुआ बच्चों को बहुत पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप सिर्फ 20 मिनट में यह स्वादिष्ट नाश्ता या स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर फ्रिज में बचे हुए चावल रखें हैं तो इसे बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं. आइए इस लेख में जानते हैं क्रिस्पी चावल का पुआ बनाने की आसान विधि क्या है. 

इसे भी पढ़ें- बाथरूम से नहीं जा रही है सीवर की गंदी बदबू? फिनाइल नहीं… इन ट्रिक्स से करें तुरंत कम

---विज्ञापन---

चावल पुआ रेसिपी 

सामग्री 

  • चावल- 1 कप उबले हुए 
  • गेहूं का आटा- आधा कप 
  • चीनी- 3 चम्मच 
  • सूजी- 2 चम्मच 
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच 
  • दही- 2 चम्मच 
  • नमक- चुटकी भर 
  • तेल- तलने के लिए तेल

विधि

  • सबसे पहले उबले हुए चावल को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. अब इसमें गेहूं का आटा, सूजी, चीनी, दही, इलायची पाउडर और नमक मिलाएं. 
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. ध्यान रखें कि बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना बहुत ज्यादा गाढ़ा हो. बैटर को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • जब सूजी और आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए तो पुआ बनाने के लिए इस्तेमाल करें. अब कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. 
  • जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तब चम्मच की मदद से बैटर डालें आप चाहें तो छोटे-छोटे पैनकेक की तरह भी डाल सकते हैं. पुए को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. 
  • गैस की आंच हल्की रखें, ताकि पुआ अंदर से भी अच्छी तरह पक जाए. अब तैयार चावल के पुए को प्लेट में निकाल लें. आप इन्हें दूध, शहद या चॉकलेट सॉस के साथ बच्चों को परोस सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Dahi Sandwich Recipe: खाना है कुछ टेस्टी तो नाश्ते में बना लीजिए यह दही वाला सैंडविच, सभी बार-बार खाने की करने लगेंगे जिद

---विज्ञापन---
First published on: Feb 13, 2026 07:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.