---विज्ञापन---

इन खूबियों वाले लड़कों पर जान छिड़कती हैं लड़कियां!

अगर आप चाहते हैं कि लड़कियां आपसे इंप्रेस हो जाएं। आपका पहला इंप्रेशन ही इतना ज्यादा परफेक्ट हो कि कोई भी लड़की आपको इग्नोर न कर पाए तो आप कुछ आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिए।

---विज्ञापन---

अधिकतर लड़के चाहते हैं कि उनकी फीमेल फ्रेंड या गर्लफ्रेंड उनकी बात सुने और उनको सीरियस ले। हालांकि ऐसा हो नहीं पाता है। लड़कियां अधिकतर उन लड़कों को इग्नोर कर देती हैं, जो उनको हमेशा अपनी सुनाते हैं और उनकी नहीं सुनते हैं। अगर आप गर्ल्स में खुद को एक पहचान देना चाहते हैं तो आपको अपने अंदर कुछ आदतों को लाना होगा।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक लड़कियां ऐसे लड़कों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं, जो उनकी बात नहीं सुनते हैं। इसी प्रकार कई और भी बातें हैं, जो लड़कों की अहमियत लड़कियों की नजर में कम कर देती हैं। इस कारण हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर किसी लड़के में होती हैं तो लड़कियां उसपर जान छिड़कती हैं।

---विज्ञापन---

सुनने की आदत

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी के मुताबिक लड़कियों को वो लड़के बहुत अधिक पसंद आते हैं, जो उनकी बातों को ध्यान से सुनते हैं। जब भी कभी लड़की आपसे बात करे तो आप हम्म, वाकई, फिर क्या हुआ आदि रिएक्शन दें और उसकी बात को ध्यान से सुनें। अगर आप अच्छे श्रोता बनेंगे तो वे आपको पसंद करेंगी।

हंसाने वाले लड़के

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के मुताबिक लड़कियों को सीरियस और कम बोलने वाले लड़के ज्यादा पसंद नहीं होते हैं। उनको हंसाने वाले लड़के ज्यादा अट्रेक्टिव लगते हैं। इस कारण पॉजिटिव रहते हुए, हल्का-फुल्का मजाक भी किया करें।

---विज्ञापन---

आई कॉन्टैक्ट

जब भी किसी लड़की से बात करें तो आई कॉन्टैक्ट 3 से 4 सेकेंड तक बनाए रखें। Albert Mehrabian Study के अनुसार सही बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास से भरी पर्सनैलिटी किसी को इंप्रेस करने के लिए काफी अधिक मायने रखती है।

कराएं स्पेशल फील

जब भी आप उस लड़की से मिलें, जो आपकी पसंद हो तो उसको हमेशा स्पेशल फील कराएं। उसको छोटे-छोटे गिफ्ट्स दें। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के अनुसार केयरिंग लड़कों को लड़कियां खूब पसंद करती हैं। आप रिलेशनशिप में भी इन आदतों को अपना सकते हैं और उनको कॉम्पलिमेंट दें। इससे आपको रिलेशनशिप भी मजबूत होगा।

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी कुछ स्टडीज पर आधारित है। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में ये 3 फुटवियर हो सकते हैं आपके लिए कंफर्टेबल!

---विज्ञापन---

First published on: Mar 20, 2025 12:37 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola