नींद, धूम्रपान और इन कारणों से महिला हो या पुरुष दोनों के तेजी से झड़ने लग सकते हैं बाल! जानिए बालों को मजबूत रखने के लिए क्या करें?

Hair Fall Common Reasons: क्या आप भी बालों की समस्या से परेशान है, जानिए किन मुख्य कारणों से युवाओं में भी बाल झड़ने की समस्या पैदा हो रही है?

Hair Loss Problem

बाल झड़ने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? (Image: AI/Pexels)

बालों की समस्या आज के वक्त में काफी तेजी से बढ़ रही है, जिससे परेशान लोग तनाव में आ जाते हैं और कई तरह की दवाओं का सेवन करने लगते हैं. बालों की समस्या में सबसे आम और परेशान करने वाली दिक्कत उनका तेजी से झड़ना है. आप गौर करेंगे कि ऑफिस हो या कॉलेज, महिला हो या पुरुष सभी आज बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर क्यों तेजी से लोगों के बीच बालों के झड़ने की समस्या बढ़ रही है, क्या इसके पीछे कोई गंभीर बीमारी है या वजह कुछ और ही है? आइए इस स्टोरी में इस समस्या के पीछे क्या कारण है, इससे पर्दा उठाते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव एक बड़ा कारण

अगर आप तनाव से जूझ रहे हैं, तो आपको भी बालों से जुड़ी समस्या हो सकती है. काम को लेकर तनाव, परिवार को लेकर तनाव या अन्य कारणों से होने वाला तनाव न सिर्फ सिरदर्द का कारण बनता है, बल्कि बालों को भी कमजोर कर सकता है और बाल तेजी से झड़ सकेत हैं. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप तनाव लेना कम करें और खुश रहने की आदत डालें.

भारी हेयर प्रोडेक्ट का इस्तेमाल

अगर आप अपने बालों को मजबूत रखने के नाम पर बिना सोचे-समझे और बालों की जरूरत को नजरअंदाज करके भारी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बालों की सेहत पर असर पड़ सकता है. बेहतर रहेगा कि आप कोई भी नए प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले हेयर एक्सपर्ट से सलाह लें और बालों की जरूरत के अनुसार ही कोई चीज इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

धूम्रपान की आदत भी कर सकती है परेशान

कई रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग ज्यादा धूम्रपान करते हैं, उनमें न सिर्फ कैंसर का खतरा बढ़ता है, बल्कि उनके बाल भी तेजी से झड़ने लगते हैं. अध्ययन से पता चला है कि धूम्रपान बालों के रोम के डीएनए को नुकसान पहुंचाता है और बालों के विकास को बाधित करता है. बेहतर रहेगा कि आप धुम्रपान को छोड़ दें और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं.

डाइट को अच्छा करें

बालों की सेहत के लिए सिर्फ तेल लगाना, शैंपू लगाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि हल्दी डाइट भी जरूरी है. नियमित व्यायाम के साथ अपने आहार में मांस, मछली, नट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों को भी शामिल करें. इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा भी ले सकते हैं.

विज्ञापन

नींद की कमी

अच्छी और पूरी नींद भी बालों पर असर करती है. अगर आप नींद की कमी से जूझ रहे हैं, तो जान लीजिए की इससे तनाव हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है. यह हार्मोन बाल के ग्रोथ पर असर डाल सकते हैं और गंजापन की समस्या पैदा हो सकती है. 6-8 घंटे की पूरी नींद बहुत जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ