80s AI Look: पुराने जमाने में इस तरह तैयार होती थीं लड़कियां, बिना ChatGPT ऐसे हों रेडी और खींच लें फोटो

AI 80s Trend Instagram: सोशल मीडिया पर 80 के दशक का लुक बेहद ट्रेंड कर रहा है. लोग अपनी फोटोज को AI के जरिए 80s लुक में रिक्रिएट कर रहे हैं. ऐसे में आप बिना एआई के खुद रेडी होकर भी इस लुक को क्रिएट कर सकते हैं.

AI 80s Photo Trend

इस तरह 80s के लुक में तैयार हो सकते हैं आप. Image Credits - Instagram

AI 80s Trend Instagram: सोशल मीडिया पर इस समय AI 80s लुक छाया हुआ है. कोई इंस्टाग्राम स्टोरी पर एआई से क्रिएट करवाई गई अपनी 80 के दशक की फोटो लगा रहा है तो कोई व्हॉट्सऐप स्टेटस अपलोड कर रहा है या इन फोटोज को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहा है. सेलेब्रिटीज जैसे एक्टर्स और राजनेता भी इस ट्रेंड में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. लेकिन, अगर आप सचमुच 80 के दशक जैसा दिखना चाहते हैं और एआई का यूज नहीं करना चाहते या नहीं कर पा रहे हैं तो आप इस लुक को खुद क्रिएट भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे रिक्रिएट करें AI लुक

80 का दौर फैशन का दौर था. स्टेटमेंट एक्सेसरीज से लेकर बोल्ड मेकअप और हेयर, कलरफुल कपड़े और ओवरसाइज्ड सिलुएट हर तरफ नजर आते थे. पर्पल, पीला, नीला या लाल रंग इस दौर में खूब पहना जाता था. आप ब्लेजर, पैंट्स या स्कर्ट और साटिन के शर्ट्स वगैरह कैरी कर सकते हैं. इस दौर में डेनिम भी खूब पहना जाता था. हाई वेस्ट डेनिम जीन्स, डेनिम के जैकेट और डबल डेनिम आउटफिट्स कैरी करके 80s का लुक रिक्रिएट किया जा सकता है. अगर फोटो लेनी है तो आप 80 के दशक की किसी फिल्म के कैरेक्टर के आउटफिट से आइडिया लेकर भी तैयार हो सकते हैं.

ऐसे करें 80 के दौरा वाला मेकअप

विज्ञापन
  • अपने मेकअप को बोल्ड रखना जरूरी है. मीडियम से फुल कवरेज का फाउंडेशन लगाएं. स्किन को मैट-साटिन लुक दें डुई या शिम्मरी लुक नहीं. अंडर आईज को कंसील करें और चेहरे पर हल्का पाउडर लगाएं.
  • आईब्राउज को बड़ा और डिफाइंड रखें. डार्क पेंसिल से आइब्रो को भरें और नेचुरल से हटकर बोल्ड आइब्रो लुक कैरी करें.
  • मेन कैरेक्टर लुक के लिए आइशैडो लगाएं. आप 2-3 बोल्ड आइशैडो के साथ लुक में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं, जैसे ब्राइट ब्लू आइशैडो, पर्पल या मैजेंटा आइशैडो. आइशैडो को ऊपर की तरफ लगाएं और इसके ऊपर शिम्मर भी लगाएं.
  • आइलाइनर को हल्का बाहर की तरफ लगाएं. इस समय तक एकदम पतला नहीं बल्कि मोटा और डिटेल्ड आइलाइनर लगाया जाता था. आइलाइनर के साथ ही मस्कारा भी लगाएं.
  • ब्लश जरूर लगाएं. पिंक, कोरल या बेरी ब्लश लगाएं. इसे गालों से अपने टेम्पल्स की तरफ यानी माथे के दोनों किनारों तक लेकर जाएं.
  • होठों पर ब्राइट लिपस्टिक लगाए. पिंक, रेड या फिर बेरी कलर की लिप्सटिक चुनें. क्यूपिड बो को आउटलाइन करें.

बालों को ऐसे करें स्टाइल

80 के दशक में बालों की स्मूदनिंग या स्ट्रेटनिंग नहीं होती थी बल्कि नेचुरल कर्ल्स और फ्रिजी हेयर को फ्लॉन्ट किया जाता था. आप चाहे तो अपने फ्रिजी बालों में फोटो खींच सकती हैं. इस दौर में हेयर एक्सेसरीज भी कैरी की जाती थी. हेयर बैंड लगाएं या रबड़ बैंड लगाएं, बालों पर स्कार्फ या बंडाना भी बांध सकते हैं.

विज्ञापन

इस तरह बिना एआई के इस 80s ट्रेंड का हिस्सा बना जा सकता है. आपकी ओरिजनल फोटोज सबसे अलग और खूबसूरत दिखेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ