Secret Sabji Masala Recipe: दालचीनी-लौंग से बनाएं सीक्रेट सब्जी मसाला, हर सब्जी का स्वाद हो जाएगा दोगुना… जान लीजिए रेसिपी  

Sabji Masala Recipe: मसालों को भूनते वक्त आंच हल्की रखें और खुशबू आने तक ही भूनें. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा भुने हुए मसाले स्वाद बिगाड़ सकते हैं. साथ ही, पहली बार इस्तेमाल करते समय कम मात्रा से शुरुआत करें और स्वाद के हिसाब से मसाला बढ़ाएं.

Sabji Masala Recipe

सीक्रेट सब्जी मसाला रेसिपी. Image Credit- Freepik

घर की बनी सब्जी स्वादिष्ट तो होती है, लेकिन कई बार उसमें वो खास स्वाद नहीं आ पाता जो होटल या रेस्टोरेंट की सब्जी में मिलता है. अगर आप भी अपनी रोजाना की सब्जी में एक अलग खुशबू और स्वाद लाना चाहते हैं तो घर पर ही सीक्रेट सब्जी मसाला तैयार कर सकते हैं. इस मसाले में दालचीनी, लौंग और कुछ चुनिंदा मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सब्जी के स्वाद और खुशबू को काफी बढ़ा देते हैं. इस होममेड मसाले की खास बात यह है कि इसे एक बार बनाकर एयरटाइट डिब्बे में रखा जा सकता है और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग सब्जियों में इस्तेमाल किया जा सकता है. तो देर किस बात की आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीक्रेट सब्जी मसाला रेसिपी 

इस मसाले को आप दालचीनी या लौंग मिलाकर बना सकते हैं. बस आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी, जो किचन में आसानी से मिल जाएगी. 

सामग्री 

  • धनिया के बीज-  2 बड़े चम्मच 
  • जीरा-  1 बड़ा चम्मच 
  • काली मिर्च- आधा चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च-  1 छोटा चम्मच सूखी 
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • अमचूर पाउडर-  आधा छोटा चम्मच
  • सौंफ-  1 छोटा चम्मच 
  • लौंग- 5
  • दालचीनी-  1 छोटा टुकड़ा  
  • हरी इलायची- 3 
  • तेजपत्ता- 3

विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें. इसमें धनिया, जीरा, सौंफ, लौंग, दालचीनी, इलायची, तेजपत्ता और काली मिर्च डालकर हल्का सूखा भून लें. मसालों को ज्यादा तेज आंच पर न भूनें, वरना इसका स्वाद कड़वा हो सकता है. 
  • जब मसालों से अच्छी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. अब भुने हुए मसालों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. इसके बाद इसमें कसूरी मेथी, हल्दी और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • बस आपका मसाला तैयार है, जिसे शीशे के जार में स्टोर करके रखें. फिर इस मसाले को अपने हिसाब से इस्तेमाल करें.

सब्जी में कैसे करें इस्तेमाल?

इस मसाले की खासियत यह है कि इसे कई तरह की सूखी और ग्रेवी वाली सब्जियों में इस्तेमाल किया जा सकता है. सब्जी पकने के बाद या मसाला भूनते समय करीब 1 चम्मच यह मसाला डालें और अच्छी तरह मिला दें. आलू, गोभी, मटर, पनीर, भिंडी, मिक्स वेज या किसी भी पसंदीदा सब्जी में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ