चाय में अदरक कब डालनी चाहिए? जानिए स्वाद बढ़ाने का सही तरीका, नहीं आएगी कड़वाहट

Ginger Using Tips: अदरक वाली चाय के स्वाद के लिए सिर्फ अदरक डालने का समय ही नहीं, बल्कि उसकी मात्रा, चायपत्ती और उबालने का समय भी समझना जरूरी है. 

Right way to make ginger tea

चाय में अदरक कब डालनी चाहिए? Image Credit-Freepik

अदरक वाली चाय बहुत से लोगों की पसंदीदा होती है. अदरक चाय में एक अलग खुशबू और तीखापन देती है, जिससे नॉर्मल चाय का स्वाद भी बेहतर हो जाता है. लेकिन कई बार घर पर चाय बनाते वक्त अदरक का स्वाद जरूरत से ज्यादा कड़वा हो जाता है. इसकी एक वजह अदरक को चाय में डालने का तरीका और समय भी हो सकता है. अगर आप भी चाहते हैं कि चाय में अदरक का स्वाद अच्छी तरह आए, लेकिन उसकी वजह से चाय कड़वी न लगे तो अदरक डालने के सही तरीके को समझना जरूरी है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे चाय बना सकते हैं. 

विज्ञापन

चाय में अदरक कब डालनी चाहिए?

अदरक वाली चाय बनाने के लिए अदरक को चाय के पानी को उबालते समय डालना एक आसान तरीका है. पानी में अदरक डालकर कुछ देर उबालने से उसका स्वाद और खुशबू पानी में अच्छी तरह आ जाती है. इसके बाद चायपत्ती और दूध डालकर चाय तैयार की जा सकती है. अदरक को सीधे दूध में डालने के बजाय पहले पानी में उबालने से उसका फ्लेवर चाय में अच्छी तरह मिल सकता है. 

विज्ञापन

अदरक को कूटकर या कद्दूकस करके डालें?

अदरक का इस्तेमाल करने का तरीका भी चाय के स्वाद को इफेक्ट करता है. अगर आप हल्का स्वाद चाहते हैं तो अदरक का छोटा टुकड़ा हल्का कूटकर डाल सकते हैं. इससे अदरक का फ्लेवर धीरे-धीरे निकलता है. वहीं, कद्दूकस की हुई अदरक का स्वाद तेज होता है. 

ज्यादा अदरक डालने से क्यों बिगड़ सकता है स्वाद?

अदरक का स्वाद तीखा और तेज होता है. इसलिए चाय में इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा होने पर बाकी फ्लेवर दब सकते हैं. लंबे समय तक बहुत तेज आंच पर अदरक को उबालने से भी उसका स्वाद तीखा महसूस हो सकता है. इसलिए कम मात्रा से शुरुआत करना बेहतर है. 

विज्ञापन

चाय को कड़वा होने से बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • अदरक की मात्रा जरूरत से ज्यादा न रखें और अदरक को बहुत बारीक पीसकर अधिक मात्रा में डालने से बचें. 
  • फिर चाय को जरूरत से ज्यादा देर तक तेज आंच पर न उबालें. साथ ही, अदरक के साथ चायपत्ती का भी ध्यान रखें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ