---विज्ञापन---

Skin Care Tips: मार्केट की महंगी फेस प्रोडक्ट भूल जाएंगे! घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं नेचुरल स्किन केयर क्रीम

क्या आप भी घर पर तैयार नेचुरल स्किन केयर क्रीम से अपनी त्वचा पर निखार लाना चाहते हैं? आइए जानते हैं कुछ घरेलू क्रीम के बारे में, जिसके इस्तेमाल से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.

---विज्ञापन---

बढ़ती उम्र के साख चेहरा की निखार और चमक भी धीरे-धीरे कम होने लगती है, जिससे राहत पाने के लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. इन प्रोडक्ट्स को लेकर लोगों के अंदर एक बड़ा डर ये रहता है कि क्रीम केमिकल से तैयार हुई है, ऐसे में कभी हमारे चेहरे की जरूरत के हिसाब से ये क्रीम नहीं बैठती है तो इससे चेहरा खराब भी हो सकता है. अगर आप भी इसी डर से मार्केट में बिक रहे तरह-तरह के क्रीम से दूरी बनाए रखना चाहते हैं, और नेचुरली इस चेहरे पर निखार और चमक लाना चाहते हैं, तो आइए आपको कुछ आसान उपाय बताए.

यह भी पढ़ें: भाग्यश्री ने बताया चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कैसे लगाती हैं मलाई, कहा दादी-नानी के जमाने का है

---विज्ञापन---

ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं नेचुरल क्रीम

अगर आप भी अच्छी, ग्लोइंग और बेदाग स्किन चाहते हैं, तो इस स्टोरी में बताई गई देसी क्रीम आपके काफी काम आ सकती हैं. इन्हें लगाने से एक फायदा ये रहेगा कि एक तो सभी नेचुरल है, किसी बाहरी केमिकल के जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ ही, इससे चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है. बस जरूरी है कि आप इसे नियमित रूप से अपनाएं, ताकि चेहरे पर सही कसाव, ग्लो आ सके.

नारियल तेल और शहद से बना क्रीम

नारियल तेल और शहद दोनों ही स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. इन दोनों से तैयार क्रीम के इस्तेमाल से आप बढ़ती उम्र में भी ग्लोइंग स्किन बनाएं रख सकते हैं. नारियल तेल एंटी-एजिंग का काम करता है और शहद त्वचा को नमी देता है. आपको चाहिए कि आप नारियल तेल और शहद को मिलाएं और फिर चेहरे को पहले पानी से साफ कर लें और फिर तैयार क्रीम को लगाएं.

---विज्ञापन---

बादाम क्रीम

स्किन को बेहतर बनाएं रखने के लिए आप बादाम से तैयार क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को भिगोकर पीस लें और फिर उसमें थोड़ा दूध मिलाकर उसका क्रीम बना सकते हैं.

हल्दी और चंदन क्रीम

अच्छी स्किन के लिए आप हल्दी और चंदन से तैयार क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और साथ ही स्किन साफ और ग्लोइंग बनी रहती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Under Eye Wrinkles: पपीता, नारियल के तेल से दूर होगी आंखों के नीचे मौजूद झुर्रियों की समस्या,

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 10, 2026 06:36 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola