AC Ki Service Ghar Par Kaise Kare: गर्मियों में एसी की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस होती है. दिल्ली की गर्मी बॉडी को पूरी तरह से थका देती है और कूलर में भी सुकून नहीं मिलता. ऐसे में ठंडी हवा ही राहत देने का काम करती है. कई लोगों के लिए एसी सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि सुकून का जरिया बन जाता है. इसके बिना नींद नहीं आती और काम में मन नहीं लगता और घर में आराम महसूस नहीं होता. हालांकि, लगातार एसी का इस्तेमाल तभी फायदेमंद है जब उसकी सही देखभाल की जाए. अगर एसी की समय पर सफाई और सर्विस ना हो तो कूलिंग कम हो जाती है और बिजली का बिल बढ़ जाता है. साथ ही, सेहत पर भी असर पड़ने लगता है. इसलिए एसी की सर्विस पर नियमित रूप से ध्यान दें और अब तो वैसे ही, सफाई करना बहुत जरूरी है क्योंकि पूरी सर्दियां एसी बंद रहता है. ऐसे में इसके अंदर गंदगी जमना लाजिमी है. इसके लिए हमारे बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सऊदी में पहले और भारत में एक दिन बाद क्यों शुरू होता है रमजान? जानिए चांद देखकर कैसे तय होती है रमजान की तारीख
एयर फिल्टर करें साफ
आप एसी का एयर फिल्टर साफ करें, क्योंकि सबसे ज्यादा इसके फिल्टर ही गंदे होते हैं. गंदे फिल्टर की वजह से कूलिंग कम होती है और धूल मिट्टी जम जाती है. इसकी वजह से ठंडी हवा का फ्लो कम हो जाता है और कमरे को ठंडा होने में ज्यादा समय लगता है.
कैसे करें?
- सबसे पहले मेन पावर बंद करें.
- फिर फिल्टर साफ करने के लिए बाहर निकालें.
- अब साफ पानी से धोकर सूखाने के लिए रख दें.
- 20 दिन में फिल्टर की सफाई करें.
आउटडोर यूनिट की सफाई करें
आप एसी के आउटडोर यूनिट की सफाई करें. इसका साफ होना बहुत जरूरी है, क्योंकि कई बार धूल-मिट्टी और कचरा जम जाता है. इसकी वजह से एसी कूलिंग सही तरह से नहीं कर पाता और बिजली भी ज्यादा खर्च होता है.
कैसे करें?
- सबसे पहले आउटडोर यूनिट के आसपास की जगह साफ करें.
- अब सूखे ब्रश या कपड़े की मदद से धूल को हटाएं.
- पानी का इस्तेमाल करें और आउटडोर को धोएं.
- ऐसा करने से ज्यादा तेजी से और बेहतर कूलिंग होगी.
रिमोट चेक करें
इसके अलावा, आपको एसी की सेटिंग को भी करना चाहिए, क्योंकि कई बार गलत सेटिंग्स की वजह से कूलिंग कम महसूस होती है. ध्यान रखें कि एसी का मोड कूल मोड पर हो और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान हो. इसके अलावा, फैन स्पीड ऑटो या हाई पर रखें, क्योंकि इससे कूलिंग बहुत ही अच्छी होगी.
इसे भी पढ़ें- Breakfast Ideas Tips: नाश्ते में बनाएं हेल्दी ओट्स-सूजी इडली, स्वाद भी भरपूर और सेहत भी रहेगी मजबूत
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
11 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
11 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
13 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
14 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines