करवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत; यूं करें स्टाइल

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को है और इस बार अगर आप लाल साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो इस लेख में बताए गए कलर्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं.

which colour we can wear on karwa chauth 2026

लाल रंग के अलावा, आप गुलाबी या हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं. Image Credit- AI

करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूरे दिन कुछ खाती नहीं हैं. यह व्रत निर्जला होता है और चांद देखने के बाद ही खोला जाता है. इसलिए महिलाएं तैयार होकर चांद का इंतजार करती हैं और अपना व्रत खोलती हैं. वैसे तो इस दिन ज्यादातर महिलाएं लाल साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं, लेकिन इस बार अगर आप चाहें तो कुछ नया ट्राई कर सकती हैं. लाल रंग के अलावा, आप पिंक या फिर हरे रंग की साड़ी सेलेक्ट कर सकती हैं, जिसे स्टाइलिश तरीके से स्टाइल किया जा सकता है. आइए इस लेख में कुछ ऐसे कलर्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें करवा चौथ के दिन स्टाइल किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाबी रंग की साड़ी करें सेलेक्ट  

गुलाबी रंग करवा चौथ के दिन पहना जा सकता है. इस रंग पर आप बेबी पिंक, रानी पिंक या रोज पिंक की साड़ी या लहंगा खरीद सकती हैं. बाकी अनारकली सूट भी पहनना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह रंग आपके लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट बनाता है. कपड़ों के अलावा, आप ज्वेलरी, बैग और अच्छा हेयरस्टाइल बनाकर अपने लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं.

हरे रंग के आउटफिट्स करें सेलेक्ट

इस रंग के आउटफिट्स भी करवा चौथ के लिए बेस्ट रहेंगे. आप कोई ट्रेडिशनल ड्रेस खरीद सकती हैं या फिर एमराल्ड ग्रीन साड़ी, बनारसी सूट या ग्रीन लहंगा भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. हरे रंग के साथ गोल्डन या फिर कुंदन की ज्वेलरी बेस्ट हो सकती है.  

विज्ञापन

मैरून रंग में दिखेंगी स्टाइलिश

लाल रंग के अलावा, मैरून रंग के कपड़े पहनना अच्छा हो सकता है. इससे आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ रॉयल लुक मिलेगा. करवा चौथ पर मैरून सिल्क साड़ी, वेलवेट सूट या एंब्रॉयडरी वाला लहंगा भी खरीदा जा सकता है. इसके साथ गोल्डन झुमके, मांग टीका और गहरे रंग की लिपस्टिक जैसी चीजें आपके लुक को और खूबसूरत बना सकती हैं. 

पीला रंग रहेगा बेस्ट 

पीले या मस्टर्ड रंग बिल्कुल नया ऑप्शन है, जिसे करवा चौथ पर रखा जा सकता है. इस रंग का वैसे तो अनारकली सूट अच्छा लगेगा, लेकिन सिल्क की साड़ी या कढ़ाई वाला लहंगा त्योहार के मौके पर अच्छा लगेगा. इसे आप दिवाली पर दोबारा पहन सकते हैं. 

विज्ञापन

इन टिप्स को भी करें फॉलो

  • कपड़ों के साथ-साथ अपने हेयरस्टाइल पर भी ध्यान दें और एक्सेसरीज से अपने बालों को और सुंदर बनाएं. 
  • मेकअप हल्का रख सकते हैं, क्योंकि रात में ज्यादा मेकअप करना लुक को खराब कर सकता है. 
  • ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए चूड़ियां, बिंदी और मांग टीका जैसे एक्सेसरीज का इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- त्योहारों में ऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ