Roosi Ke Gharelu Upay: सिर पर की सतह पर नजर आने वाले सफेद फ्लेक्स असल में रूसी हो सकती है. रूसी के कारण सिर में खुजली होने लगती है और सिर पर हाथ पर हाथ लगाते ही यह झड़कर गिरने लगती है सो अलग. ऐसे में कई बार किसी और के सामने सिर खुजाने या कंधों पर सफेद रूसी (Dandruff) के गिरने से व्यक्ति को शर्मिंदगी का पात्र भी बनना पड़ जाता है. अगर आप भी रूसी से परेशान रहते हैं तो यहां बताए नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. रसोई के मेथी दाने (Fenugreek Seeds) से लेकर घर की ऐसी कुछ चीजें हैं जो रूसी को दूर करने में आपकी मदद कर सकती हैं. यहां जानिए कौन से हैं ये इफेक्टिव तरीके.
कैसे दूर होगी रूसी की दिक्कत
मेथी आएगी काम
मेथी के दानों में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है. इससे बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है और डैंड्रफ की दिक्कत कम होती है सो अलग. इससे बालों को अच्छा पोषण मिल जाता है.
कैसे करें इस्तेमाल – रूसी हटाने के लिए अगर मेथी का इस्तेमाल करना है तो रात के समय 2 चम्मच मेथी के दानों को भिगोकर रख दें. रातभर भिगोए रखने के बाद अगली सुबह इन दानों को पीसकर पेस्ट बना लें. मेथी के दानों का पेस्ट सिर की जड़ों पर अच्छे से लगाएं और आधा घंटा लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. इसे हफ्ते मे 1-2 बाल लगाने पर डैंड्रफ हटता है और बालों को मजबूती मिलती है सो अलग.
दही में प्रोबायोटिक्स की अच्छी मात्रा होती है और इसके एसिडिक गुण डैंड्रफ को दूर करते हैं. ऐसे में डैंड्रफ हटाने के साथ ही दही से स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स भी मिल जाते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल – बालों पर दही को जस का तस ही लगाया जा सकता है. चाहे तो इसमें आधा नींबू का रस भी मिला सकते हैं. इससे स्कैल्प की अच्छी सफाई हो जाती है और रूसी कम होती है सो अलग.
बेकिंग सोडा (Baking Soda) स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है. इससे सिर से रूसी और जड़ों पर जमी गंदगी भी हटकर निकल जाती है. बेकिंग सोडा के एंटीफंगल गुण भी डैंड्रफ को कम करने में असरदार होते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल – बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को सिर पर लगाकर 2 से 3 मिनट कर मलें. इसके बाद सिर पर पानी डालकर बेकिंग सोडा को धोकर निकाल दें.
नीम एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के चलते रूसी का खात्मा करने में असरदार होती है. यह एक देसी नुस्खा है जिसका प्रभाव तेजी से दिखता है.
कैसे करें इस्तेमाल – मुट्ठीभर नीम के पत्तों को उबाल लें. उबालने के बाद इस पानी को ठंडा करें और इससे सिर धो लें. नीम के पानी से बाल धोने पर सिर की खुजली और रूसी की दिक्कत दूर होती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.