भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की बीटरूट चीला बनाने की रेसिपी, आप भी कर सकते हैं ट्राई

How To Make Beetroot Chilla: एक्ट्रेस भाग्यश्री ने चुकंदर का चीला बनाने की रेसिपी शेयर की है. भाग्यश्री ने बताया है कि किस तरह बच्चों को चुपके से चुकंदर खिलाया जा सकता है. इस पौष्टिक चुकंदर चीला का स्वाद भी अच्छा है और यह सेहत को भी फायदा देता है.

Bhagyashree Beetroot Chilla Recipe

बच्चा चुकंदर खाने से मना करता है तो उसके लिए बनाएं चुकंदर का चीला. Image Credits - Instagram/bhagyashree.online

Beetroot Cheela Recipe: चुकंदर एक नहीं बल्कि कई तरीकों से फायदेमंद होता है. इसे खाने पर शरीर को आयरन की भरपूर मात्रा मिलती है, यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और पाचन से जुड़े फायदे (Beetroot Benefits) भी देता है. लेकिन, बच्चे अक्सर ही चुकंदर खाने में आनाकानी करते हैं जिससे समझ नहीं आता कि उन्हें चुकंदर खिलाएं तो खिलाएं किस तरह. ऐसे में एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) की बताई रेसिपी आपके काम आ सकती है. भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि बच्चों को चुकंदर खिलाना मुश्किल हो तो उन्हें बोरिंग सब्जी या सलाद क्यों खिलाएं, आप बच्चों को कलरफुल पैनकेक या चीला बनाकर खिला सकते हैं. ऐसे में चलिए भाग्यश्री से ही जानते हैं चुकंदर का चीला बनाने का तरीका. इस रेसिपी को आप भी फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बनाएं चुकंदर का चीला

चुकंदर का पेनकेक या चीला बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप रातभर भिगोई हुई मूंग की दाल को मिक्सर में डालें. 1 या 2 चुकंदर, थोड़ा सा अदरक, 2 हरी मिर्च, 2 चम्मच चावल का आटा या बेसन, थोड़ा सा जीरा और स्वादानुसार नमक भी मिक्सर में डाल लें. इन सभी चीजों को एकसाथ पीस लें.

अब आंच पर तवा चढ़ाएं और उसे गर्म होने दें. तवा गर्म हो जाए तो उसपर थोड़ा सा घी या तेल डाल दें. इसपर चुकंदर के पीसे गए मिश्रण को डालें और गोलाई में घुमाकर फैला दें. इस चीला को दोनों तरफ से अच्छे से पकाकर परोसें.

विज्ञापन

बस तैयार है आपका कलरफुल और हेल्दी चुकंदर का चीला. भाग्यश्री बताती हैं कि चुकंदर में पौटेशियम, विटामिन सी, फोलेट और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेल्स को प्रोटेक्ट करने में मदद करते हैं. वहीं, मूंग दाल प्लांट बेस्ड प्रोटीन है और इसमें फाइबर होता है जो इस चीला को पौषक तत्वों से भरपूर बनाता है. इसे बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी अच्छी सेहत के लिए खा सकते हैं. यह चीला स्वाद में भी बेहद टेस्टी होता है.

चुकंदर से और क्या-क्या बना सकते हैं

विज्ञापन
  • बच्चों को अगर चुपके से चुकंदर खिलाना है तो आप उन्हें चुकंदर के परांठे या पूरियां खिला सकते हैं. इसके लिए आटा गूंथकर समय ही उसमें चुकंदर की प्यूरी मिलाई जा सकती है. इससे तैयार रोटी, परांठे या पूरियां खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं.
  • चुकंदर के कटलेट या चुकंदर की टिक्की बनाकर भी बच्चों को खिला सकते हैं. उबले हुए आलू के साथ ही उबला चुकंदर मैश कर लें और कटलेट बनाएं.
  • चुकंदर से बच्चों के लिए चिप्स भी बना सकते हैं. तेल में डीप फ्राई करने के बजाय चुकंदर को काटकर एयर फ्रायर में डाला जा सकता है. इसके अलावा, चुकंदर को पीसकर आटे में मिलाकर चिप्स के आकार में काटें और सुखा लें. इन सूखे हुए चिप्स को तलकर या एयर फ्राई करके बच्चों को दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक, स्वाद ऐसा कि पूरा टिफिन चट कर जाएंगे बच्चे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ