Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

क्या मटन को नींबू से धोना चाहिए? यहां जानिए पकाने से पहले बदबू दूर करने का ये परफेक्ट तरीका

Mutton Washing Tips: कई बार मटन को सही तरह से धोने के बाद भी बदबू आने का एहसास होता है. अगर इस बात का पता डिश बनने के बाद लगता है तो सारी मेहनत बेकार हो जाती है. ऐसा ना हो इसलिए बेहतर होगा कि आप मटन को नींबू की मदद से धो लें.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 12, 2026 12:31
Mutton Ko Saaf Karne Ka Tarika
मटन को नींबू वाले पानी से धोने का तरीका. Image Credit- Shutterstock

Mutton Ko Saaf Karne Ka Tarika: नॉनवेज खाने वाले हमेशा कुछ नया खाने की तलाश में रहते हैं और मटन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अब तो वैसे ही रमजान आ रहे हैं और लोग मटन से तरह-तरह की डिशेज बनाना पसंद करेंगे. ऐसे में आपकी मेहनत खराब ना हो तो बेहतर होगा कि आप इसे सही तरह से वॉश करें. कई बार मटन की बदबू धोने के बाद भी नहीं जाती और स्वाद बेकार करने का काम करती है. आपके साथ ऐसा ना हो, हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से मटन को साफ तरीके से धोया जा सकता है.

Valentine’s Day मनाने के लिए मना कर रहा है पार्टनर तो यहां जानिए पार्टनर को वेलेंटाइन्स डे मनाने के लिए कैसे मनाएं

---विज्ञापन---

क्या मटन को नींबू से धोना सही है?

मटन को साफ पानी से धोने के बजाय नींबू वाले पानी में धोना बेस्ट रहेगा. आप हल्का नींबू का रस भी डाल सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड मटन के तमाम बैक्टीरिया कम करके बदबू को दूर करने का काम करता है. इससे कच्ची बदबू कुछ हद तक कम हो जाती है और मटन फ्रेश महसूस होता है.

मटन को नींबू वाले पानी से धोने का तरीका

मटन को बार-बार धोने से अच्छा है कि आप एक बार में ही बदबू को मिटाने की कोशिश करें और नींबू का इस्तेमाल करें.

---विज्ञापन---

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में ठंडा पानी लें और मटन को धोएं और बहते पानी में 1 से 2 बार धोकर रख दें.
  • अब इसी बाउल में 2 चम्मच नींबू का रस और नमक मिलाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हल्का पानी डालकर धो लें.
  • अगर नींबू नहीं है तो 1-2 चम्मच सफेद सिरका भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह बदबू को कम करने में काफी मददगार है.

1 हफ्ते पुराने मटन को कैसे साफ करें?

मटन को धोने के बाद लहसुन-अदरक के पेस्ट में मैरिनेट करें और कुछ देर के लिए रख दें. आप हल्दी और दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से बदबू काफी हद तक दूर हो जाएगी और मटन जल्दी भी पक जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान

मटन को धोते वक्त ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें. ऐसा करने से इसका टेक्सचर खराब हो जाएगा और जरूरत से ज्यादा मुलायम होकर टूट जाएगा. इसलिए बेहतर होगा कि आप मटन को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day मनाने के लिए मना कर रहा है पार्टनर तो यहां जानिए पार्टनर को वेलेंटाइन्स डे मनाने के लिए कैसे मनाएं

First published on: Feb 12, 2026 12:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.