Valentine's Day मनाने के लिए मना कर रहा है पार्टनर तो यहां जानिए पार्टनर को वेलेंटाइन्स डे मनाने के लिए कैसे मनाएं

Valentine’s Day Date: अगर आपका पार्टनर भी वैलेंटाइन्स डे मनाने के लिए आनाकानी करता है तो उसे कुछ इस तरह करें कनविन्स. तुरंत मान जाएगा आपकी बात.

Valentine Day

पार्टनर को इस तरह करें वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करने के लिए तैयार.

विज्ञापन

Valentine’s Day 2026: वैलेंटाइन्स डे लवर्स के लिए बेहद खास दिन होता है. कपल्स इस दिन को एकसाथ सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं, एकसाथ डेट पर जाना, एकदूसरे की आंखों में डूब जाना, प्यारभरी बातें करना और एकदूसरे का हो जाना, बस इसी तरह मनाया जाता है वैलेंटाइन्स डे. लेकिन, ऐसे बहुत से कपल्स हैं जिनमें से एक को तो वैलेंटाइन्स की एक्साइटमेंट होती है मगर दूसरा पूरी तरह इस दिन से जी चुराता है. ज्यादातर लड़के वैलेंटाइन्स डे को बचकाना कहते हैं और इस दिन को मनाने से इनकार कर देते हैं. ऐसे में अगर आपके बॉयफ्रेंड या पति का भी यही हाल है तो यहां जानिए किस तरह पार्टनर को वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करने के लिए मना सकती हैं आप.

पार्टनर को मनाएं इस तरह

कहें यह कनेक्शन को करेगा गहरा

विज्ञापन

अपने पार्टनर को समझाने की कोशिश करें कि आप वैलेंटाइन्स डे इसलिए मनाना चाहती हैं क्योंकि यह आप दोनों के रिश्ते को या कहें कनेक्शन को मजबूत करेगा. यह आपके लिए कोई दिखावा नहीं है बल्कि एकसाथ क्वालिटी टाइम बिताने का एक बहाना है.

प्लानिंग रखें सिंपल

अपने पार्टनर पर वैलेंटाइन्स सेलिब्रेट करने का प्रेशर ना बनाएं बल्कि चीजों को सिंपल रखने की कोशिश करें. आप दोनों को जो साथ मिलकर नॉर्मल दिनों में अच्छा लगता है वैलेंटाइन्स डे पर भी वही सब करें. मूवी देखना पसंद है तो मूवी देखें, गेमिंग अच्छी लगती है तो गेम खेलें या साथ मिलकर कुछ पका लें.

विज्ञापन

महंगे गिफ्ट के लिए कर दें मना

अक्सर ही लड़कों को लगता है कि उनकी पार्टनर वैलेंटाइन्स इसलिए मनाना चाहती है क्योंकि उसे महंगे गिफ्ट्स चाहिए. इसीलिए लड़के वैलेंटान्स डे मनाने से कतराने लगते हैं और मना करते हैं कि उन्हें यह दिन ही अच्छा नहीं लगता है. ऐसे में आप अपने पार्टनर को पहले ही कह सकती हैं कि आपको वैलेंटान्स डे सेलिब्रेट करना है लेकिन कोई महंगा गिफ्ट नहीं चाहिए.

विज्ञापन

बताएं कि आपका कितना मन है

आपको अपने पार्टनर को यह बताना होगा कि आपका बहुत मन है कि आप साथ में वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करें. आपका पार्टनर आपका मन रखने के लिए मान ही जाएगा. हालांकि, जिद ना करें बस अपने मन की बात बताएं.

विज्ञापन

चीजों को रखें Low-key

किसी भी चीज में हड़बड़ी की जाए तो रिजल्ट खराब ही निकलता है. ऐसे में वैलेंटाइन्स डे मनाने को लेकर बहुत ज्यादा क्रेज ना दिखाएं. आपकी हड़बड़ी देखकर पार्टनर पहले ही घबरा जाएगा. चीजों को शांत रखें और वैलेंटाइन्स डे को सेलिब्रेट करें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ