Chakla Belan Cleaning Tips: चकला बेलन के बिना गोल रोटी बनाना वाकई बहुत मुश्किल काम है. यही वजह है कि लगभग हर घर में रोटी बनाने के लिए रोजाना चकला बेलन का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में इसकी हाइजीन पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है, खासतौर पर लकड़ी के चकले की देखभाल करना. दरअसल, लकड़ी के चकले में जल्दी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. अगर इसे सही तरीके से साफ ना किया जाए तो गंदगी आटे के साथ रोटी में भी जा सकती है. इसलिए चकला बिल्कुल साफ रखें और इसपर चिपका आटा बहुत ही ध्यान से साफ करें. कई बार इसे हटाने के चक्कर में चकला बेकार हो जाता है और इस पर गहरे निशान आ जाते हैं. चकला से सूखा आटा हटाने के लिए आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Carrot Pickle Recipe: इस ट्रिक से बनाएं गाजर का अचार, 1 साल तो क्या 5 साल तक भी नहीं होगा खराब
चकला बेलन साफ करने का तरीका | How to Clean Wooden Chakla
चाकू की पिछली साइड का इस्तेमाल- चकला बेलन पर जमे सूखे आटे को हटाने के लिए सूखे ब्रश या चाकू की पिछली साइड का इस्तेमाल करें. इसका इस्तेमाल आपको हल्के-हल्के करना है.
गर्म पानी में भिगोएं- इसके बाद आप चकला बेलन गर्म पानी में भिगोकर रख सकते हैं. पानी में नींबू का रस डाल देंगे तो बदबू से छुटकारा मिल जाएगा.
कपड़े का इस्तेमाल- अगर आप जल्दी में हैं और रोटी बनाई जा रही है तो सूखा आटा हटाने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे चकला बहुत ही आसानी से साफ हो जाएगा.
बेकिंग सोडा डालकर छोड़ दें- चकला बेलन को साफ करने के बाद या रोटी बनाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें. इसे आप ऊपर डालकर छोड़ भी सकते हैं.
धूप में सुखाएं- साफ करने के बाद चकला बेलन धूप में सुखाने के लिए रख दें. इससे लकड़ी की नमी खत्म हो जाएगी और इस पर रोटी चिपकेगी नहीं.
आटा चिपकने से कैसे बचाएं?
इसके लिए आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 2 से 3 बूंद तेल की बेलन पर लगाएं और रोटी बेलने के लिए इस्तेमाल करें. आप मैदा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सूखा मैदा आटे को चिपकने नहीं देगा. बाकी लकड़ी का बेलन नमी वाली जगह पर बिल्कुल भी ना रखें.
इसे भी पढ़ें- Eyebrow Growth Tips: भौहें हो जाएंगी घनी और काली, ये तेल आएगा आपके बहुत काम, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
32 mins agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 hr agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
4 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
8 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
22 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
23 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines