Carrot Pickle Recipe: इस ट्रिक से बनाएं गाजर का अचार, 1 साल तो क्या 5 साल तक भी नहीं होगा खराब

Carrot Pickle: गाजर का अचार बनाने के लिए आपको धूप में सुखाकर इस्तेमाल करना होगा. इससे नमी खत्म हो जाती है, बैक्टीरिया पनप नहीं पाते और अचार सालों तक चलता है. 

Carrot Pickle

इस लेख में बताई गई रेसिपी यकीनन आपको पसंद आएगी. Image Credit- freepik

विज्ञापन

Pickle Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही गाजर का अचार हर डिश के साथ दिखेगा. इस मौसम में इसका स्वाद भी काफी अच्छा लगता है. कुछ लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं और कुछ लोग गाजर का अचार मार्केट से खरीदते हैं. आप भी हमारी बताई गई रेसिपी से गाजर का अचार बनाएं. हालांकि, खट्टा-तीखा, खुशबूदार गाजर का अचार अगर सही तरीके से बनाया जाए तो सालों-साल खराब नहीं होता. कई बार ठीक तरह से स्टोर ना करने पर अचार में फंगस लग जाती है या स्वाद बिगड़ जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करें. इसके साथ, हम आपको गाजर का अचार बनाने की ऐसी देसी ट्रिक बताएंगे, जिससे आपका अचार 1 नहीं बल्कि 5 साल तक भी सेफ रह सकता है. 

इसे भी पढ़ें- नॉनवेज खाने के लिए जाना जाता है भारत का ये राज्य, मेन्यू जानकर होगी हैरानी

विज्ञापन

गाजर का अचार कैसे बनाएं? | Carrot Pickle Recipe

सामग्री 

  • लाल देसी गाजर- 1 किलो 
  • सरसों का तेल- 250 ग्राम
  • राई- 100 ग्राम
  • सौंफ- 60 ग्राम
  • मेथी दाना- 30 ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर- 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हींग- 1 छोटा चम्मच
  • सिरका- 2 चम्मच

विधि 

  • सबसे पहले गाजर का अचार के लिए तैयार करें. गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें. गाजर को लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें. ऐसा करने से आपको परेशानी नहीं होगी. 
  • अब गाजर को 5 घंटे धूप में सुखाएं या पंखे के नीचे फैला कर रख दें. इससे गाजर की नमी पूरी तरह निकल जाएगी और अचार के सड़ने का खतरा कम हो जाएगा. 
  • इस दौरान मसाले तैयार कर लें. इसके लिए राई, सौंफ और मेथी को हल्की आंच पर हल्का भून लें. इस मसालों को ठंडा होने पर उन्हें दरदरा पीस लें. 
  • फिर भुने मसाले अचार को जल्दी खराब नहीं होने देते हैं. सरसों के तेल को अच्छी से धुआं उठने तक गर्म करें. फिर गैस बंद करके तेल को हल्का ठंडा होने दें. 
  • तेल में हींग डालें और अचार के लिए एक बड़ा सूखा बर्तन लें. इसमें सूखी गाजर डालकर बाकी मसाले नमक, हल्दी, लाल मिर्च और पिसे मसाले अच्छी तरह से मिलाएं. 
  • ऊपर से गुनगुना तेल डालें और 2 चम्मच सिरका भी डाल दें. अब अचार को कांच या चीनी मिट्टी के जार में भरें और लगभग 5 दिन तक रोज धूप में रखें. 
  • बस आपका गाजर का अचार बनकर तैयार है. इसे अब सर्व किया जा सकता है. हालांकि, इसे निकालते वक्त आपको गीला चम्मच इस्तेमाल नहीं करना है. 

इसे भी पढ़ें- नर्सरी के बच्चों को लिखना कैसे सिखाएं? बहुत काम आएंगी ये टिप्स, ज्यादा मेहनत करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ