---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Holi Special Train: होली पर घर जाना होगा आसान… चलेंगी 285 स्पेशल ट्रेनें, यहां जानिए कंफर्म टिकट पाने के लिए क्या करना चाहिए

Holi Special Train List: होली के मौके पर हर साल हजारों लोग अपने घर जाते हैं और ट्रेन का सफर करते हैं. ऐसे में भीड़ होना या टिकट ना मिलना लाजमी है, लेकिन अब आपको इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. 

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 8, 2026 12:44
Holi Special Train List
किन रूट्स पर चलेंगी 285 होली स्पेशल ट्रेनें? Image Credit- News24

Holi Train Ticket Booking Tips: हर साल होली का त्योहार नजदीक आते ही लोग अपने घरों की ओर रवाना होते हैं. कोई दिल्ली से पटना तो कोई मुंबई से दिल्ली आता है. ट्रैवल करने के लिए कुछ लोग हवाई जहाज तो कुछ लोग ट्रेन का सफर करते हैं. ज्यादातर लोग बजट की वजह से ट्रेन की टिकट बुक करते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ना तय है, लेकिन इस बार घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. रेलवे ने होली के मौके पर लगभग 285 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इससे खासतौर पर यूपी, बिहार और अन्य भीड़भाड़ वाले रूट्स पर यात्रा करना आसान होगा. आइए जानते हैं इस फैसले की पूरी जानकारी और कन्फर्म टिकट पाने के आसान तरीके क्या हैं. 

इसे भी पढ़ें- Amrit Udyan 2026: अमृत उद्यान में क्या ले जाएं और क्या नहीं? यहां देखें पूरी लिस्ट, वरना No Entry

---विज्ञापन---

होली पर क्यों चलानी पड़ीं स्पेशल ट्रेनें?

होली के समय बड़ी संख्या में लोग कामकाज और पढ़ाई से छुट्टी लेकर अपने घर लौटते हैं. ऐसे में ट्रेन की सीटें जल्दी फुल हो जाती हैं और भीड़भाड़ होने लगती है. कई बार हादसे हो जाते हैं और लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए रेलवे हर स्पेशल ट्रेन चला रहा है. 

किन रूट्स पर चलेंगी 285 होली स्पेशल ट्रेनें?

इन स्पेशल ट्रेनों का फोकस उन रूट्स पर है, जहां सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. लोगों का आना-जाना लगा रहता है जैसे दिल्ली से पटना, दिल्ली से लखनऊ, मुंबई से वाराणसी, कोलकाता से पटना या बिहार के फेमस रूट्स पर ये सुविधा मिलेगी. 

---विज्ञापन---

कंफर्म टिकट पाने के लिए क्या करें?

  • स्पेशल ट्रेनें जैसे ही IRCTC पर दिखें तो तुरंत टिकट बुक करें. आखिरी समय का इंतजार करने से कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. 
  • जनरल बुकिंग में टिकट ना मिलने पर Tatkal टिकट बुक करें. Tatkal बुकिंग खुलते ही लॉग इन करके अपना टिकट कंफर्म करें. 
  • एक ही तारीख या एक ही ट्रेन पर अटकने के बजाय दूसरे दिन या वक्त की ट्रेन देखने की कोशिश करें. साथ ही, आसपास के स्टेशनों से भी टिकट चेक करें. 
  • बुकिंग के समय देरी ना हो इसलिए डिटेल पहले से सेव रखें और पेमेंट ऑप्शन पहले से तैयार रखें. 

इसे भी पढ़ें- Propose Day 2026: अबतक नहीं किया है प्रपोज तो यहां जानिए कैसे तैयार करें परफेक्ट प्रपोजल

First published on: Feb 08, 2026 12:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.