हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holi 2025: होली पर बनाएं ये 3 हेल्दी चाट, 15 मिनट में होंगे तैयार

Holi 2025: अगर आप अपनी होली को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए मीठे पकवानों के साथ-साथ हेल्दी और चटपटी चाट को भी शामिल कर सकते हैं। ये आपके टेस्ट के साथ-साथ आपकी हेल्थ का भी ध्यान रखेगा।  

विज्ञापन
Holi 2025

Holi 2025: होली के मौके पर सिर्फ मिठे पकवान ही नहीं बल्कि नमकीन डिश भी बनाई जाती है। टेस्टी चटपटा चाट किसे नहीं पसंद आता है और साथ ही अगर ये हेल्दी हो तो और भी मजा आ जाता है। भारतीय चाट के बारे में सुनते हैं, तो उन्हें दिल्ली की मशहूर आलू चाट या मुंबई की भेल पूरी जैसी सड़क किनारे मिलने वाली चाट की याद आ जाती है। होली पर आप घर पर ही ऐसी ही लेकिन हेल्दी चाट बना सकते हैं, जो बस 15 मिनट में तैयार हो सकते हैं।

स्प्राउट्स चाट

स्प्राउट्स चाट प्रोटीन से भरपूर और  हेल्दी चाट है जिसे आप होली के खास मौके पर बना सकते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि बनाने में भी आसान है। इस स्प्राउट्स चाट को स्प्राउट्स, कटी हुई सब्जियों और चाट मसाला और जीरा पाउडर जैसे तीखे मसालों को मिलाकर बनाया जा सकता है। यह चटपटा स्प्राउट चाट आपके दिन को जरूर हेल्दी बना सकती है।

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?

विज्ञापन

अंडा चना चाट

अंडा चना चाट एक हेल्दी, चटपटा, स्वादिष्ट, जल्दी बनने वाला और बनाने में आसान चाट है, जो अंडे और छोले के गुणों से भरपूर है। ये एक ऐसी रेसिपी है जो 15 मिनट से भी कम समय में बन जाती है। इस डिश के लिए आपको पके हुए छोले और उबले अंडे चाहिए। साथ ही इसमें कुछ स्वादिष्ट मसाले एक साथ मिलाएं। ताजा धनिया छिड़कें और होली पर इसका मजा जरूर उठाएं।

ब्रोकोली चाट

ब्रोकोली चाट चाट मसूर दाल, राजमा, उबले आलू, प्याज, अंकुरित फलियां और ब्रोकली के फूलों से बनाई जाती है। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण, ये आसान चाट आपकी भूख को दूर रखेगी, क्रेविंग नहीं होने देगी और आपकी एनर्जी के लेवल को बढ़ाएगी। इसे आप होली के साथ-साथ अन्य दिनों में भी बना सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola