---विज्ञापन---

एड़ी का दर्द होगा छूमंतर! एक्सपर्ट ने बताया इस हरे पत्ते का जबरदस्त नुस्खा

Heel Pain Remedy: आजकल लोगों को एड़ियों में दर्द रहने की समस्या तेज हो गई है। एड़ी में दर्द कई कारणों से हो सकता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए हम आपको एक किफायती और कारगर नुस्खा बता रहे हैं, जिससे सिर्फ 4 दिन में आपको राहत मिल जाएगी।

---विज्ञापन---

Heel Pain Remedy: शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द असहनीय होता है। दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेनकिलर खाना हानिकारक है। एड़ियों में दर्द होना भी अब एक आम समस्या हो गई है। तंग जूते या ऊंची हील्स पहनने से ऐसा होता है। हालांकि, इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। एड़ियों में दर्द अक्सर उन लोगों को होता है जो ज्यादा देर खड़े रहने का काम करते हैं, जैसे पुलिस वाले, टीचर, नर्स और रिसेप्शन पर काम करने वाले लोग। चलिए जानते हैं एड़ी के दर्द का कारण और घरेलू उपचार।

एड़ी में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:-

  • ज्यादा देर तक खड़े रहना
  • हैवी जूते पहनना
  • कमजोर हड्डियां
  • वजन का ज्यादा होना
  • यूरिक एसिड बढ़ना

ये भी पढ़ें- 27% पुरुषों को नपुंसकता, 40 साल के बाद सेक्स लाइफ में पड़ जाते हैं कमजोर, रिचर्स में हुए चौंकाने वाले खुलासे 

---विज्ञापन---

एड़ी में दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह नुस्खा

इसके लिए आपको घर पर एक पेस्ट तैयार करना होगा। यह पेस्ट मदार के पत्ते, नारियल तेल और हल्दी पाउडर से बनेगा। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले मदार के पत्तों पर दोनों तरफ नारियल का तेल लगाना है। इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें, इस पर तेल लगे पत्ते को सेंके। अब अलग से एक कटोरी में हल्दी का पेस्ट बनाना होगा। इसके लिए आप कच्ची हल्दी या फिर पाउडर हल्दी, दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी का पेस्ट सेंके हुए पत्ते पर अच्छे से लगाकर एड़ी पर दर्द वाली जगह पर बांधना है। इसे बांधने के लिए आप किसी पट्टी या टेप की मदद ले सकते हैं। आपको रातभर इस पट्टी को लगे रहने देना होगा। कुछ दिनों तक ऐसा रोजाना करने से दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। हालांकि, 4 दिनों के अंदर ही आपका दर्द कम होने लगेगा। इस नुस्खे की खासियत है कि आप इसे शरीर के अन्य अंग पर दर्द होने पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मदार के पत्तों के अन्य लाभ

  • मदार के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से गैस, एसिडिटी से राहत मिलती है।
  • मदार के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हैं।
  • मदार के पत्ते गठिया के रोग में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
  • मदार के पत्तों के गुण इतने फायदेमंद हैं कि डायबिटीज की रोकथाम भी कर सकते हैं।
  • मदार के पत्तों के सेवन से बवासीर का इलाज भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: आंखें बताएंगी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है या नहीं! जानें कैसे

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 26, 2024 02:47 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola