बासी चावल को न समझें बेकार, इस ट्रिक से तैयार करें मजेदार कुरकुरा स्नैक

Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावल से ऐसा कुरकुरा और चटपटा स्नैक बनाएं जिसे देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा पाएगा कि ये कल के चावल से तैयार हुआ है. जानें घर की आसान सामग्री से राइस कुरकुरे बनाने की पूरी रेसिपी.

kurkure Recipe

बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी राइस कुरकुरे. AI Generated Image

Rice Kurkure Recipe: अक्सर रात के बचे हुए चावल देखकर सुबह समझ नहीं आता कि उनका क्या करें. चावल को फेंकने से खाना बर्बाद होता है और दोबारा वही चावल खाने का मन नहीं करता है. लेकिन, अब इन चावलों को फेंकने के बजाय इनसे एक मजेदार स्नैक घर पर ही बनाया जा सकता है. खास बात तो ये है कि इस स्नैक को बनाने के लिए बाजार से कोई भी अलग सामग्री लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर इस बचे हुए चावल (Leftover Rice) से बने स्नैक को आप घर वालों की चाय के साथ प्लेट में रखेंगे तो शायद घरवाले अंदाजा भी न लगा पाएं कि यह स्नैक बचे हुए चावल से बना है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

विज्ञापन
विज्ञापन

राइस कुरकुरे बनाने के लिए सामग्री

बैटर (घोल) तैयार करने के लिए
बचे हुए पके चावल- 1 कप
बेसन- 1/4 कप
कॉर्नफ्लोर- 2½ टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
पानी- 3/4 कप
तेल- तलने के लिए

चटपटे मसाले की कोटिंग के लिए

विज्ञापन

चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
साइट्रिक एसिड या नींबू का रस- 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच

राइस कुरकुरे की रेसिपी

विज्ञापन
  • सबसे पहले मिक्सी में 1 कप बचे हुए पके चावल डालकर इसमें लगभग आधा कप पानी मिला दीजिए और अच्छे से पीस लीजिए. इस बात का ध्यान रखिएगा कि चावल का पेस्ट एकदम स्मूद हो. पेस्ट तैयार होने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल लीजिए.
  • तैयार किए हुए चावल के पेस्ट में बेसन, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, बेकिंग सोडा और नमक डाल दीजिए और इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इस पेस्ट को तब तक अच्छे से फेंटिए जब तक बैटर पूरी तरह स्मूद और गाढ़ा न हो जाए.
  • ध्यान रहे कि घोल न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा. अगर बैटर की कंसिस्टेंसी अच्छी होगी, तभी कुरकुरे की सही शेप आएगी.
  • अब इस तैयार किए हुए बैटर को एक स्क्वीजी बोतल में डाल लीजिए या फिर आप इसे किसी ऐसी प्लास्टिक की बोतल में भी भर सकते हैं जिससे ये आसानी से बाहर निकल सके.
  • अब कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तब बोतल को धीरे-धीरे दबाते हुए बैटर को पतली-पतली स्टिक्स की शेप में सीधे गरम तेल के अंदर गिराइए. गैस को मीडियम रखिए और इन कुरकुरों को तलने दीजिए.
  • जब कुरकुरे का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इन्हें तेल से बाहर एक छलनी की मदद से निकाल लीजिए और टिश्यू पेपर पर रख दीजिए.
  • अब एक दूसरे बड़े बर्तन में चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से आपस में मिला लीजिए और इस मसाले में गरमागरम राइस कुरकुरे डालकर हल्के हाथों से मिला लीजिए.

यह भी पढ़ें –जन्माष्टमी पर घर में बनाएं मथुरा के पेड़े, स्वाद ऐसा कि ओरिजनल से कम नहीं समझेंगे खान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ