न पतली होगी, न फीकी… घर पर मथुरा जैसी गाढ़ी लस्सी बनाने की ये है परफेक्ट रेसिपी

Mathura Lassi Recipe: अगर आपका मन कुछ ठंडा पीने का कर रहा है तो नॉर्मल लस्सी के बजाय मथुरा की फेमस लस्सी बनाएं और अपने परिवार को सर्व करें. यकीनन इसका स्वाद ऐसा है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे. 

Mathura Lassi Recipe

मथुरा जैसी गाढ़ी लस्सी रेसिपी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

आज वीकेंड है और परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर बातें जरूर करेंगे. ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं तो लस्सी से माहौल को और मजेदार बनाया जा सकता है. आप दिल्ली स्टाइल लस्सी की वजह मथुरा स्टाइल में बनाएं, क्योंकि खाली बैठकर ठंडी-ठंडी लस्सी पीने का मजा ही अलग होता है. अगर आपको भी मथुरा जैसी गाढ़ी, मलाईदार और मीठी लस्सी पसंद है तो अब इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. सही दही और कुछ आसान चीजों की मदद से आप घर पर भी स्वादिष्ट लस्सी तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी की खास बात यह है कि लस्सी न ज्यादा पतली बनेगी और न ही स्वाद में फीकी लगेगी.  आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

इसे भी पढ़ें- Lunch Bag Care: गंदे और बदबूदार लंच बैग को बिना पानी ऐसे करें साफ, मिनटों में हो जाएगा फ्रेश

विज्ञापन

मथुरा जैसी गाढ़ी लस्सी रेसिपी 

सामग्री 

  • गाढ़ा और ठंडा दही- 1 कप 
  • चीनी- 5 चम्मच
  • मलाई- 3 चम्मच
  • दूध- 3 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • बादाम और पिस्ता- गार्निश करने के लिए 
  • केसर के कुछ धागे

विधि 

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ठंडा और गाढ़ा दही डालें. इसमें चीनी और मलाई डालकर अच्छी तरह फेंट लें. आप चाहें तो मथनी या हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • जब दही और चीनी अच्छी तरह मिल जाए तो इसमें थोड़ा-सा ठंडा दूध डालें. ध्यान रखें कि दूध ज्यादा न डालें, वरना लस्सी पतली हो सकती है.  
  • अब इसमें इलायची पाउडर डालकर एक बार फिर अच्छी तरह मिला लें. आपकी गाढ़ी और मलाईदार लस्सी तैयार है. इसे गिलास में निकालें और ऊपर से थोड़ी मलाई, बादाम, पिस्ता और केसर डालकर सर्व करें. 

स्वाद को बढ़ाने के लिए क्या करें? 

स्वाद को बढ़ाने के लिए आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप ऊपर से गाढ़ी मलाईदार लेयर डालकर लस्सी का भी लुत्फ उठा सकते हैं. इसलिए लस्सी को गिलास या कुल्हड़ में डालने के बाद ऊपर से एक चम्मच मलाई जरूर डालें. फिर बादाम या पिस्ता डालकर ठंडा करके सर्व करें. 

कुल्हड़ का इस्तेमाल करना

अगर आप लस्सी का स्वाद और भी खास बनाना चाहते हैं तो इसे गिलास की जगह मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व करें. ऊपर से मलाई, थोड़े मेवे और केसर डालकर पीना अच्छा हो सकता है. अलगी बार जब आप लस्सी बनाएं तो कुल्हड़ पहले से ही खरीदकर रख लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ