---विज्ञापन---

5 जगहों पर कभी नहीं जलानी चाहिए अगरबत्ती, चिंगारी भड़कने का रहता है खतरा

Incense Stick Safety Tips: घर में पूजा या खुशबू के लिए अगरबत्ती जलाना आम बात है. लेकिन, जलती अगरबत्ती के आसपास मौजूद कुछ चीजें आग का खतरा बढ़ा सकती हैं. ऐसे में जानिए घर में किन जगहों पर अगरबत्ती रखने से बचना चाहिए.

---विज्ञापन---

House Hacks: लोग अक्सर घर में खुशबू और पूजा के लिए अगरबत्ती जलाते हैं, लेकिन वो ज्यादातर इसे जलाकर भूल जाते हैं. दिक्कत अगरबत्ती जलाने में नहीं है बल्कि उसे जलाकर किस जगह रखा गया है और आसपास क्या सामान रखा है, इसमें हो सकती है. कई बार अगरबत्ती (Incense) गलत जगह लगाने से घर में बड़े हादसे तक हो जाते हैं. इसलिए अगरबत्ती जलाते समय आसपास की जगह पर ध्यान देना भी जरूरी होता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 जगहें जहां अगरबत्ती (Agarbatti) जलाने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें – कमरे में रहती है उमस और चिपचिपी हवा तो कटोरी में भरकर रख दीजिए यह चीज, ह्यूमिडिटी दूर हो जाएगी

---विज्ञापन---

पर्दे या खिड़की के बिल्कुल पास

अगरबत्ती को कभी भी पर्दे या खिड़की के बिल्कुल पास हवादार जगह पर न रखें क्योंकि तेज हवा से उसकी जलती हुई राख इधर-उधर फैल सकती है जिसकी वजह से आग लगने की संभावना बढ़ सकती है. खिड़की के पास लगे पर्दे भी अगरबत्ती की आग की लपेट में आ सकते हैं. अगर आपको खिड़की के पास ही अगरबत्ती रखनी हो तो अगरबत्ती और खिड़की के बीच दूरी बनाकर रखें.

कागज, किताबों और पूजा की सामग्री के बीच

---विज्ञापन---

अगर आप पूजा की जगह ही अगरबत्ती जलाकर रखते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसके आसपास कागज, रुई, कपूर के पैकेट, माचिस या धार्मिक किताबें न रखी हों. जलती अगरबत्ती को ऐसी जगह रखने के बजाय किसी अगरबत्तीदान में रखें.

लकड़ी की अलमारी या फर्नीचर पर

---विज्ञापन---

कभी भी अगरबत्ती को जलाकर लकड़ी की सतह पर बिना किसी स्टैंड के न रखें. ऐसा करने से उसकी गर्म राख सतह पर गिर सकती है या फिर अगरबत्ती लुढ़क भी सकती है जिससे आग लगने और नुकसान होने का डर होता है.

ऐसी जगह जहां बच्चे या पालतू जानवर पहुंच सकें

---विज्ञापन---

अगरबत्ती को कभी भी ऐसी किसी जगह न रखें जहां पर बच्चे या फिर पालतू जानवर आसानी से पहुंच सकें. अगरबत्ती को हमेशा ऊंची और स्थिर जगह पर रखें ताकि इसके लुढ़ककर गिरने का भी डर न हो. सिर्फ ऊंचाई ही नहीं बल्कि ये भी देखें कि इसके आसपास कोई ऐसी चीज न हो जिससे अगरबत्ती गिर जाए.

हवा के तेज बहाव वाली जगह

---विज्ञापन---

कभी भी अगरबत्ती को सीधे पंखे के नीचे न रखें. पंखे की तेज हवा से अगरबत्ती की राख इधर-उधर उड़ सकती है. जलती राख इधर-उधर गिरने से आग लग सकती है.

यह भी पढ़ें – जूते धोने की झंझट छोड़िए, गंदे जूतों की इन घरेलू चीजों से करें फटाफट सफाई

---विज्ञापन---

First published on: Sep 05, 2026 06:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola