Kitchen Tips: छोटी हो या बड़ी… ऐसे ऑर्गेनाइज करें अपनी रसोई, ट्विंकल खन्ना ने बताए आसान तरीके

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपनी सीरीज ट्वीक इंडिया में किचन को लेकर कुछ टिप्स साझा किए हैं जिन्हें अपनाने के बाद कम बजट में स्मार्ट तरीके से किचन को ऑर्गेनाइज किया जा सकता है. 

kitchen organisation ideas

किचन से हटाएं बेकार सामान. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

किचन घर का वह हिस्सा है जहां रोजाना सबसे ज्यादा सामान इस्तेमाल होता है. मसाले, दालें, आटा, तेल, बर्तन, कप और न जाने कितनी चीजें अगर सही जगह पर न रखी जाएं तो कुछ ही समय में पूरी रसोई बिखरी हुई नजर आने लगती है. खासकर छोटी किचन में सामान को रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जरूरत है कि रसोई में मौजूद हर चीज के लिए एक जगह बनाई जाए. इसको लेकर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अक्सर घर और लाइफ से जुड़ी चीजें अपने शॉ ट्वीक इंडिया में साझा करती हैं. इस बार उन्होंने किचन को लेकर कुछ टिप्स लोगों को बताए हैं, जिन्हें आपको भी फॉलो करना होगा ताकि कम खर्च में अच्छी डेकोरेशन की जा सके. 

इसे भी पढ़ें- अपने किचन से बिल्कुल निकाल दें ये चीजें, हेल्थ को पहुंचा सकती हैं नुकसान

विज्ञापन

किचन से हटाएं बेकार सामान

किचन को ऑर्गेनाइज करने से पहले बेकार चीजों को साफ कर दें. वही चीजें रखें जिनका आप इस्तेमाल करते हैं कई बार किचन कैबिनेट में ऐसे बर्तन, डिब्बे और गैजेट्स पड़े रहते हैं जिनका महीनों तक इस्तेमाल नहीं होता. ऐसे सामान को अलग कर दें और जिन चीजों की जरूरत नहीं है, उन्हें डोनेट किया जा सकता है. 

पुराने अखबार के बजाय एंटी स्लिप मैट बिछाना

किचन की दराज में गंदगी से बचाने के लिए पुराने अखबार बिछाने के बजाय एंटी स्लिप मैट का इस्तेमाल करें. इससे गंदगी कम होगी और किचन लंबे वक्त तक साफ रहेगा. यह मैट आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा और आपको बार-बार किचन के दराज फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

मसालों के लिए बनाएं अलग जगह

मसालों के डिब्बे अगर अलग-अलग जगह रखे हों तो खाना बनाते समय काफी समय उन्हें खोजने में लग जाता है. इसलिए सभी मसालों को एक जगह रखें और छोटे जार या एक जैसे कंटेनर का इस्तेमाल करें. इससे किचन ज्यादा साफ भी दिखाई देगा. साथ ही, कंटेनर पर नाम लिखने या लेबल लगाने से जरूरत के समय सही मसाला ढूंढना और आसान हो जाता है. आप यह कर सकते हैं, ताकि किचन अच्छा नजर आए. 

विज्ञापन

फ्रिज को भी करें ऑर्गनाइज

सिर्फ कैबिनेट और किचन शेल्फ को ऑर्गेनाइज करना काफी नहीं है. फ्रिज में भी सामान को अलग-अलग हिस्सों में रखना जरूरी है. सब्जियों, फलों, डेयरी प्रोडक्ट्स और तैयार खाने के लिए अलग जगह रखी जा सकती है. बॉक्स या बास्केट का इस्तेमाल करने से फ्रिज में रखा सामान आसानी से दिखाई देता है और चीजें भूलकर खराब होने का खतरा भी कम हो सकता है.

लकड़ी का स्टैंड इस्तेमाल करना

चाय बनाने के लिए आप चायपत्ती, चीनी और कप जैसी चीजों को निकालने के लिए एक जैसी जगह का इस्तेमाल करें. आप एक स्टैंड खरीद सकते हैं, जिससे लकड़ी के मसाले और चायपत्ती रखना आसान हो जाता है. आप आसानी से निकालकर सभी मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

विज्ञापन

Source- Twinkle Khanna 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ