Kitchen Tips: फ्रिज के दरवाजे में इन चीजों को रखने से बचें, वरना बिगड़ सकती है उनकी क्वालिटी

फ्रिज में सामान रखने से पहले उसकी पैकेजिंग पर दिए गए स्टोरेज इंस्ट्रक्शन जरूर पढ़ें. हर चीज की जरूरत अलग होती है. साथ ही फ्रिज को जरूरत से ज्यादा भरने से बचें, ताकि कूलिंग पर फर्क न पड़ सके. 

you should never place in fridge door 

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स ना रखें. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

फ्रिज में सामान रखने का भी एक सही तरीका होता है. अक्सर हम सहूलियत के लिए दूध, अंडा, सॉस से लेकर कई तरह की खाने-पीने की चीजें फ्रिज के दरवाजे में बनी रैक में रख देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज का दरवाजा अंदर के बाकी हिस्सों में ज्यादा टेंपरेचर का सामना करता है? बार-बार दरवाजा खुलने और बंद होने की वजह से यहां का टेंपरेचर एक जैसा नहीं रहता. ऐसे में कुछ चीजों को यहां रखने से उनकी क्वालिटी और फ्रेश जल्दी इफेक्ट हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप फ्रिज में दरवाजे में क्या नहीं रख सकते और किन चीजें को रखने से परहेज करना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- 5 जगहों पर कभी नहीं जलानी चाहिए अगरबत्ती, चिंगारी भड़कने का रहता है खतरा

Advertisment

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स ना रखें 

दूध को फ्रिज के दरवाजे की रैक में रखने से बचना चाहिए. दरवाजा बार-बार खुलने की वजह से यहां तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इससे दूध और दूसरे जल्दी खराब होने वाले डेयरी प्रोडक्ट्स की शेल्फ लाइफ इफेक्ट हो सकती है. इन्हें फ्रिज के अंदर वाली शेल्फ पर रखना ज्यादा बेहतर होता है. 

अंडे न रखें 

कई फ्रिज के दरवाजे में अंडे रखने के लिए अलग से स्लॉट बने होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वहां अंडे रखना सबसे अच्छा ऑप्शन है. दरवाजा खुलने पर कूलिंग में बदलाव होने से अंडों की क्वालिटी इफेक्ट हो सकती है. अंडों को उनके कार्टन में फ्रिज के अंदर शेल्फ पर रखना बेहतर माना जाता है. 

कटी हुई सब्जियां और फल न रखना 

पहले से कटे हुए फल और सब्जियां जल्दी खराब हो सकते हैं. इन्हें दरवाजे में रखने के बजाय बंद कंटेनर में फ्रिज के अंदर रखना बेहतर है. इससे उन्हें टेंपरेचर में बार-बार होने वाले बदलाव से बचाने में मदद मिलती है. आप कटी हुई सब्जियों को बिल्कुल न रखें. 

विज्ञापन

पका हुआ खाना ना रखें 

बचा हुआ खाना या पहले से पका हुआ खाना भी फ्रिज के दरवाजे में रखने से बचें. खासकर अगर उसे लंबे समय तक सैफ रखना है तो एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज के अंदर वाली शेल्फ पर रखें. इससे खाने को एक जैसे तापमान में रखने में मदद मिलती है. 

मीट और सी-फूड ना रखें 

कच्चे मीट, चिकन या सी-फूड को फ्रिज के दरवाजे में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए. ये जल्दी खराब होने वाली चीजें हैं और इन्हें लगातार ठंडे तापमान की जरूरत होती है. इन्हें फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में, अच्छी तरह पैक करके रखना बेहतर होता है. 

विज्ञापन

दवाइयां भी दरवाजे में न रखें

कुछ दवाइयों को खास तापमान पर रखने की जरूरत होती है. अगर किसी दवा के पैकेट पर रेफ्रिजरेशन की सलाह दी गई है तो उसे रखने के नियम जरूर पढ़ें. बिना नियम के दवाइयों को फ्रिज के दरवाजे में रखना सही नहीं है. 

फिर फ्रिज के दरवाजे में क्या रखें?

फ्रिज के दरवाजे की रैक उन चीजों के लिए बेहतर होती है जिन्हें बार-बार तापमान बदलने से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होता. जैसे- सॉस, जैम, अचार, मस्टर्ड, कुछ ड्रिंक्स और ऐसे पैक्ड फूड जिन्हें फ्रिज के दरवाजे में रखने के लिए बनाया गया हो.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ