Healthy Breakfast: डायबिटीज एक पुरानी बीमारी है जिस दौरान आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है। ऐसे में अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल नहीं रखते हैं, तो ये लंबे समय तक आपकी हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। हाई शुगर लेवल आपकी आँखों, किडनी, नसों और हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। आइए जानते है कि इसके लिए आप किन-किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?
चिया सीड्स
चिया सीड्स में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप चिया सिड्स को दूध, वेनिला अर्क और स्वीटनर में मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप इसे आप रात भर पानी में भिगोकर भी सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसे आप अपनी पसंद के फल के साथ भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
अलसी और मेवे के साथ दलिया
ओट्स फाइबर का एक अच्छा सोर्स हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट और मेवे में प्रोटीन मौजूद होते हैं। इन सभी को आप पानी या दूध के साथ पका कर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
एवोकैडो उबले अंडे और साबुत अनाज
साबुत अनाज की ब्रेड को खाने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और एवोकाडो से मिलने वाले हेल्दी फैट और अंडे से मिलने वाला प्रोटीन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। ब्रेड को टोस्ट करें और उसके ऊपर मैश किया हुआ एवोकाडो फैलाएं। अंडे को उबालें या फ्राई करें और एवोकाडो टोस्ट के ऊपर रखें। नमक और काली मिर्च डालकर आप इसे खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
7 mins agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
2 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
3 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
5 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
7 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
22 hrs agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoअक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी फसल
1 day agoरात में नींद के लिए तरसते हैं? सोने से पहले ये इन टिप्स को अपनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines