Health Tips: ओजेम्पिक वजन घटाने में मदद करता है, लेकिन क्या ये फर्टिलिटी को भी बढ़ा सकता है? Instagram पर कई वीडियो ये दावा करते हैं कि ओजेम्पिक बेबीज़ ये शब्द ऑनलाइन प्रचलन में आने लगा है, जब कई महिलाओं ने ओजेम्पिक के इस्तेमाल के बाद अपनी अनएक्सपेक्टेड प्रेगनेंसी की कहानियां शेयर की, जिसे आम तौर पर वजन घटाने और टाइप 2 डायबीटिज के लिए दिया जाता है। इनमें से ज्यादातर महिलाएं जिन्होंने दावा किया कि वे ओजेम्पिक का इस्तेमाल शुरू करने के बाद वह गर्भवती हुई, वे बांझपन, आईवीएफ, पीसीओएस और एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही थी। अब सवाल ये उठता है कि क्या ओजेम्पिक फर्टिलिटी को बढ़ाता है?
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में डेमी वॉकर ने ओजेम्पिक के साथ अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि ओजेम्पिक बेबी के बारे में एक टिकटॉक ट्रेंड देखने के बाद ऐसी महिलाओं की कहानियां जो बांझपन, आईवीएफ, पीसीओएस और एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही थी और ओजेम्पिक का इस्तेमाल करते हुए गर्भवती हो गईं उन्होंने अपना खुद का शोध करने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें- 50 की उम्र में वजन कम करने के लिए डाइट में लें ये चीज, एक्सरसाइज पर भी दें ध्यान
कई सालों तक विभिन्न तरीकों को आजमाने के बाद भी सफलता नहीं मिलने के बावजूद, उन्होंने अंतिम कोशिश के रूप में ओजेम्पिक को निजी तौर पर खरीदने का फैसला किया, सावधानी बरतने बारे में पूरी तरह से जागरूक थीं। चार महीने तक लगातार इस्तेमाल करने के बाद, उन्होंने अपना अंतिम इंजेक्शन लगवाया और चार सप्ताह के भीतर ही उन्हें पता चला कि वे गर्भवती हैं।
क्या डॉक्टरों ने ऐसा होते देखा है?
कुछ हेल्थ एक्सपर्ट ने ऐसे मामले देखे हैं जहां महिलाओं ने ओजेम्पिक की मदद से वजन कम करने के बाद फर्टिलिटी में सुधार हुआ। हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित केयर हॉस्पिटल्स के महिला एवं बाल संस्थान, केयर वात्सल्य, रोबोटिक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एचओडी, क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. मंजुला अनगानी ने बताया कि ओज़ेम्पिक जैसी दवाओं के माध्यम से वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म में सुधार ने उन महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी को आसान बना दिया, जो पहले बांझपन का सामना कर रही थीं। उन्होंने बताया कि मैंने ऐसी कहानियां सुनी है जहां ओजेम्पिक इस्तेमाल से वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म में सुधार ने उन महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी को आसान बनाया।
रिसर्च में आया सामने
ज्यादातर एक्सपर्ट दावा करते हैं, वह ये है कि वजन कम करने से फर्टिलिटी में सुधार हो सकता है। यूनिवर्सिटी हेल्थ ब्लॉग का सुझाव है कि जैसे-जैसे महिला का वजन कम होता है, एस्ट्रोजन फैट कोशिकाएं कम होती जाती हैं। इससे शरीर को यह पता चल सकता है कि वह पहले से गर्भवती नहीं है और खुद को गर्भवती होने के लिए तैयार कर सकती है। जिन महिलाओं को पीसीओएस या अन्य कारणों से पीरियड नहीं होता है, वजन कम करने से पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है।
ये भी पढ़ें- डोपामाइन क्या है और क्यों लगती है इसकी लत? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
3 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
17 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
18 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
20 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
20 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
21 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
21 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
23 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
1 day agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines