हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health Tips: गट हेल्थ कैसे बनती है पेट की बीमारी कारण? हेल्थ डाइटिशियन से जानें बचाव

Health Tips: आंतों को हेल्दी रखने के लिए सही रुटीन को फॉलो करना और हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। इससे आप पेट से जुड़ी कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

विज्ञापन
Health Tips

Health Tips: पेट को साफ रखने के लिए गट हेल्थ यानी कि आंतों को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता हैं। आंतों के खराब होने से डाइजेशन से जुड़ी समस्या हो सकती है। ये शरीर में पोषक तत्वों को सही से अब्जॉर्ब नहीं होने देता है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इस कारण आप कई बीमारियों जैसे कि खराब कब्ज, सूजन और आंतों की बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आंतों को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि डाइटिशियन आतों को हेल्दी रखने के लिए किन-किन फूड को खाने की सलाह देते हैं?

क्या कहती हैं डाइटिशियन?

डाइटिशियन मुग्धा प्रधान बताती हैं कि हमारा गट हेल्थ पेट ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। जब हम खाना खाते हैं तो हमारा खाना आंतों से होकर गुजरता है और खाने को पचाने में मदद करता है। कई बार ये खराब हो जाते हैं, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक दवा लेना भी हैं। कुछ दवा हमारे शरीर के गुड बैक्टीरिया को कम कर सकते हैं, जिससे आंत कमजोर हो जाती है। ऐसे में इसे हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड और एक्सरसाइज कर इसे ठीक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- विटामिन के कैप्सूल से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं ये फूड, डाइट में करें शामिल

विज्ञापन

प्रोबायोटिक्स

प्रोबायोटिक्स आपकी आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये आंतों में माइक्रोबायोम को बढ़ावा देकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही ये शरीर में विटामिन को बढ़ावा देता है और डाइजेशन को हेल्दी रखता है। इसके लिए आप ढोकला, चुकंदर की कांजी, टेम्पेह, कोम्बुचा, दही, केफिर और अचार को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

फाइबर

फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां जैसे फाइबर से भरपूर फूड आतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। फाइबर एक प्रीबायोटिक के रूप में ही काम करता है, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है।

विज्ञापन

एक्सरसाइज

हर रोज एक्सरसाइज करने से आंतों में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का सप्लाइ भी बढ़ता है। अपने पेट को एक्टिव रखने के लिए आप हर रोज 30 मिनट के लिए एक्सरसाइज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में हरी प्याज खाने के होते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola