---विज्ञापन---

International Women’s Day 2026 Wishes, Quotes, Images, Status, Messages: नारी की शक्ति और हौसले को सलाम करने का दिन है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस. यह दिन हर उस महिला को समर्पित है जो सशक्त है और सशक्त संसार की नींव रखती है. नारी मां, बहन, पत्नी, बेटी और सहेली की हर भूमिका को पूरे दिल से निभाती है और आने वाले कल में अपना पूरा योगदान देती है. ऐसे में अपने जीवन की हर महत्वपूर्ण महिला को आप महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं. यहां आपके लिए महिला दिवस के चुनिंदा मैसेजेस, कोट्स, शायरी, स्टेटस और फोटोज दिए गए हैं. इन संदेशों को भेजकर सभी को कहिए हैप्पी वुमेंस डे.
वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है,
वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है.
कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है.
यह भी पढ़ें – Women’s Day 2026 Gifts: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्नी को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, आज ही कर दीजिए ऑर्डर
नारी तू ही शक्ति है,
तू ही भक्ति का आधार है,
तुझसे ही महकता मेरा सारा संसार है.
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
उसके बिना हर खुशी अधूरी लगती है,
वो ही जीवन को रंगों से सजाती है.
हैप्पी विमेंस डे 2026
पंखों की अब जरूरत नहीं उसे,
हौसलों से वो अब ऊंची उड़ान भरती है,
अब वो ज़माना गया जब अबला थी वो,
अब तो वो हर मैदान फतह करती है.
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
कभी बेटी, कभी बहन, कभी मां बन जाती है,हर रिश्ते को वो दिल से निभाती है.
नापने चले थे लोग जिसकी उड़ान की हदें,
उसने आसमान चीर कर अपनी राहें छांट ली हैं.
मां की ममता, बहन का प्यार,
दोस्त की तरह निभाए हर किरदार,
नारी है तो जीवन में रंग हैं,
उससे ही सजता हर परिवार.
मां की ममता, बहन का प्यार,
दोस्त की तरह निभाए हर किरदार,
नारी है तो जीवन में रंग हैं,
उससे ही सजता हर परिवार.
नारी शक्ति है, नारी सम्मान है,
नारी ही हर घर की पहचान है,
उसके बिना अधूरा है हर सपना,
नारी से ही दुनिया की शान है.
महिला दिवस की शुभकामनाएं!
खुद को पहचानो, तुम्हारी शक्ति की कोई सीमा नहीं है.
हैप्पी विमेंस डे!
आंसुओं को छिपाकर जो सबके दर्द बांटती है,
वो औरत है जो हर घने अंधेरे को छांटती है.
Happy Women's Day 2026
खामोश रहे तो समंदर जैसी गहरी है,
अगर उठ खड़ी हो तो तूफानों पर भी भारी है,
जिसने अपने दम पर लिखी है अपनी तकदीर,
वही तो आज के दौर की सबसे सशक्त नारी है!
जो टूट कर भी अपनों को बिखरने नहीं देती,
वो औरत है जो घर की रौनक उतरने नहीं देती.
घर की नींव से लेकर आसमां के तारों तक,
औरत के हौसले की गूंज है हजार किनारों तक.
नापने चले थे लोग जिसकी उड़ान की हदें,
उसने आसमान चीर कर अपनी राहें छांट ली.
वो ममता का सागर है, वो करुणा की मूरत है,
हर जन्म में इंसान को एक औरत की जरूरत है.
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
सम्मान और प्यार ही जिसका असली गहना है,
ऐ दुनिया वालों, हमेशा औरत का सम्मान करना है.
महिला दिवस की ढेरों बधाइयां!
जो हार कर भी कभी मैदान नहीं छोड़ती,
वो औरत है जो किसी भी हाल में हिम्मत नहीं तोड़ती.
Happy Women’s Day
उसकी ममता की छांव में हर थकान मिट जाती है,
औरत की एक मुस्कान से ही जिंदगी संवर जाती है.
Happy Women's Day
जिसकी आंखों में सपने और दिल में हिम्मत का वास है,
वो औरत इस दुनिया के लिए बहुत ही खास है.
वो एक फूल है जो कांटों में भी खिलना जानती है,
वो औरत है जो हर मुश्किल से लड़ना जानती है.
उसकी तारीफ में मैं क्या लफ्ज़ लिखूं,
वो खुद एक मुकम्मल गज़ल है, मैं क्या गज़ल लिखूं.
महिला दिवस की ढेरों बधाइयां!
उसके माथे की बिंदी में पूरा ब्रह्मांड समाया है,
औरत ने ही तो इस दुनिया को प्यार करना सिखाया है.
कभी सरस्वती तो कभी लक्ष्मी का रूप धर लेती है,
औरत अपने परिवार के लिए हर दुख हर लेती है.
जिसके प्यार और दुलार की कोई सीमा नहीं है,
उस औरत से महान दुनिया में कोई और हस्ती नहीं है.
उसकी कीमत का अंदाजा लगाना इतना आसान नहीं,
औरत के बिना इस दुनिया का कोई नाम-ओ-निशान नहीं.
हौसले जिसके चट्टानों से भी ज्यादा मजबूत हैं,
उसकी सफलता के दुनिया में अनेक सबूत हैं.
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अपनी ख्वाहिशों को मारकर वो अपनों के सपने सजाती है,
वो औरत ही है जो खाली घर को जन्नत बनाती है.
त्याग और तपस्या की वो एक जीती-जागती मूरत है,
इस दुनिया में हर इंसान को एक औरत की जरूरत है.
उसकी हंसी में छुपी है कई अनकही बातें,उसके हिस्से ही आती हैं जगने वाली सारी रातें.
महिला दिवस की शुभकामनाएं
वो नदी है जो हर बाधा को चीर कर बहती है,
वो औरत है जनाब, खामोश रहकर भी बहुत कुछ कहती है.
उसके कंधों पर जिम्मेदारियों का बोझ बहुत है,
फिर भी उसके चेहरे पर मुस्कान और दिल में प्यार बहुत है.
जो झुकती है वो कमजोर नहीं होती,
औरत की सहनशीलता की कोई होड़ नहीं होती.
खुद को भूलकर जो अपनों के लिए जीती है,
वो औरत ही है जो हर कड़वा घूंट खुशी से पीती है.
आसमान की ऊंची उड़ानों पर उसका पूरा हक है,
उसकी बेमिसाल ताकत पर भला किसे शक है?
महिला दिवस की शुभकामनाएं
सपनों को सच करना जिसकी पहचान है,
हर मुश्किल में जो बनती तूफान है.
महिला दिवस की शुभकामनाएं
उसकी मुस्कान से रोशन है संसार,
उसकी मेहनत से खिलता हर परिवार,
नारी के बिना अधूरी है हर कहानी,
उससे ही सजता जीवन का हर त्यौहार.
महिला दिवस की शुभकामना
मां की ममता, बहन का प्यार,
दोस्त की तरह निभाए हर किरदार
नारी है तो जीवन में रंग हैं,
उससे ही सजता हर परिवार
महिला दिवस की शुभकामनाएं
कभी बेटी, कभी बहन, कभी मां बन जाती है,
हर रिश्ते को वो दिल से निभाती है,
उसके बिना हर खुशी अधूरी लगती है,
वो ही जीवन को रंगों से सजाती है.
हैप्पी विमेंस डे 2026
कोमल है, कमजोर नहीं तू,शक्ति का नाम ही नारी है,जग को जीवन देने वाली,
मौत भी तुझसे हारी है.
शिक्षा की ताकत को जानों
नारी तुम खुद को पहचानों
तुम हो मानवता की पालनहार
इस सृष्टि पर की हो उपकार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ढेरों बधाई
नारी है तो जीवन में रंग है,
नारी है तो खुशियों का ढंग है,
उसकी मुस्कान से जगमगाता जहां,
नारी ही हर रिश्ते की तरंग है.
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।