काले घने और मजबूत बालों के लिए लगाएं ये बेहतरीन पेस्ट, 1 हफ्ते में दिखेगा फायदा

Hair care TIPS

Hair care TIPS

Hair Care Tips: अगर आप भी खूबसूरत बाल चाहती हैं तो ये खबर आपके काम की है। लीची बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आप घर पर लीची का हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। लीची हेयर मास्क आपके बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर है।

विज्ञापन

बालों का झड़ना बंद करती है लीची

ओनली मॉय हेल्थ कहता है कि लीची नाम के फल में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ये सभी विटामिन बालों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह बालों को अंदर और बाहर से मजबूत बनाते हैं। लिहाजा बालों का झड़ना बंद हो जाता है।

विज्ञापन

बालों के लिए लीची हेयर मास्क इस तरह तैयार करें

  • 5 -6 लीची को छीलें फिर बीज अलग कर दें।
  • इसके बाद एक बॉउल में लीची का रस निकालें।
  • फिर 2 चम्मच एलोवेरा जेल अच्छे से मिक्स करें।
  • इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अप्लाई करें।
  • स्कैल्प की मसाज करने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
  • फिर 1 घंटे बाद बालों को धो लें।

(Ambien)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ