हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hair Care: सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ऐसा तेल, बाल हो जाएंगे लंबे और घने

आजकल हर कोई हेयर फॉल की समस्या से परेशान है। इसी कारण लोग अपने बालों की देखभाल के लिए क्या कुछ नहीं करते। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो अपने
बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए एक ऐसे घरेलू तेल के बारे में, जो आपके बालों को बना सकता है हेल्दी और खूबसूरत।

विज्ञापन

Hair Care: बाल झड़ना, पतले होना और कमजोर हो जाना ये समस्याएं आज हर किसी को झेलनी पड़ रही हैं। इससे तनाव भी बढ़ता है। यदि आप भी हेयर फॉल से परेशान हैं और बालों को घना, मजबूत व लंबा बनाना चाहती हैं, तो इस होममेड हेयर ऑयल को एक बार जरूर आज़माएं। इसे आप बहुत ही आसानी से घर पर बना सकती हैं, वो भी किचन में मौजूद सामान्य चीजों से।

तेल बनाने की विधि

सामग्री

  • 1 कप सरसों का तेल
  • 1 मध्यम प्याज (कटा हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
  • 1 चम्मच अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स)

बनाने का तरीका

सबसे पहले लोहे की कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। अब इसमें मेथी दाना और कटा हुआ प्याज डालें। इसे तब तक भूनें जब तक प्याज और मेथी दाना काले न हो जाएं। अब गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। जब तेल ठंडा हो जाए, तो उसमें फ्लैक्स सीड्स मिलाकर किसी कांच के कंटेनर में स्टोर करें। इस तरह आपका हेयर
ग्रोथ ऑयल तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- Hair Care: हेयर ग्रोथ में ब्रेक? जानिए कैसे एक स्कैल्प मसाजर बदल सकता है आपकी बालों की हेल्थ

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल?

इस तेल को सप्ताह में 1 से 2 बार स्कैल्प पर लगाएं। उंगलियों की सहायता से हल्के हाथों से मसाज करें। कम से कम 1 घंटे तक लगे रहने दें, फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। नियमित इस्तेमाल से बाल कुछ ही हफ्तों में लंबे, घने और मजबूत बनते हैं।

Image Source Freepik

तेल की सामग्रियों के हेल्थ बेनिफिट्स

सरसों का तेल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाते हैं। इसके साथ ही प्याज में मौजूद सल्फर बालों की ग्रोथ बढ़ाता है, बालों को झड़ने से रोकता है और डैंड्रफ कम करता है और मेथी दाना इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है। अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, यह स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को शाइनी और हेल्दी बनाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Hair Care: लड़कियों ही नहीं, लड़कों के लिए भी बेस्ट हैं ये हेयर केयर हैक्स- ट्राय करके देखें

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola