Hair Care: लड़कियों ही नहीं, लड़कों के लिए भी बेस्ट हैं ये हेयर केयर हैक्स- ट्राय करके देखें

आज के टाइम में ज्यादातर लोग अपने हेयर फॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते लोग कई उपाय और हेयर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कोई असर नहीं पड़ता। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो अपने टूटते बालों से परेशान हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेयर हैक्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं और अच्छी हेयर ग्रोथ पा सकते हैं।

Hair Care: लड़कियों ही नहीं, लड़कों के लिए भी बेस्ट हैं ये हेयर केयर हैक्स- ट्राय करके देखें

Hair Care: बरसात का मौसम हो या गर्मी का, बालों का टूटना हर किसी को परेशान कर देता है। बालों का झड़ना मतलब टेंशन हो जाना। आज के समय में हर कोई हेल्दी और अच्छे लंबे बाल चाहता है, जिसके लिए लोग हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। यहां तक कि झड़ते बाल देखकर लोग डॉक्टर के पास भी भागते हैं।

विज्ञापन

अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं और झड़ते, रूखे, बेजान बालों से परेशान हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेयर हैक्स के बारे में जिन्हें आप अपनी रोजाना जदगी में अपना सकते हैं और लंबे, घने बाल पा सकते हैं।

विज्ञापन

कंडीशनर में मिलाएं आर्गन ऑयल

अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो जब भी हेयर वॉश करें, अपने कंडीशनर में थोड़ा सा आर्गन ऑयल मिला लें। ऐसा करने से आपके बाल कम झड़ेंगे और साथ ही स्मूथ बनेंगे। लेकिन ध्यान रहे, हमेशा बाल धोते समय इस बात का खास ध्यान रखें।

विज्ञापन

शैम्पू में मिलाएं टी ट्री ऑयल

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने बालों में डैंड्रफ से परेशान हैं, जिससे बालों में खुजली और इरिटेशन जैसी परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो हेयर वॉश करते समय शैम्पू में कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल की मिलाकर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही ध्यान रखें कि इस शैम्पू को कम से कम 2 मिनट तक स्कैल्प पर छोड़ें।

लाइटवेट ऑयल रोजाना लगाएं

अगर आप दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो रोजाना बालों के निचले हिस्से में लाइटवेट ऑयल लगाएं। इससे आपके बाल दोमुंहे नहीं होंगे और साथ ही आपको हेयर ब्रेकेज से भी छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन

अगर आप रोजाना इन हैक्स को अपनाते हैं तो इससे आप बालों से संबंधित परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ ही लंबे और घने बाल पा सकते हैं।   

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ