Tips to care Money Plant: बहुत से लोगों को घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है. वे अपने घर और बालकनी को सुंदर तरह से सजाते हैं. लेकिन कई बार पौधे बढ़ते नहीं हैं, जो निराशा का कारण बनता है. घर में मनी प्लांट जितना हरा भरा और लम्बां हो उतना ही दिखने में सुंदर लगता है लेकिन कई बार पौधे की ग्रोथ अगर रुक जाए तो ये दिखने में बिलकुल भी सुंदर नहीं लगते है. अगर आपके मनी प्लांट की ग्रोथ रुक गई है, तो आप किचन में इस्तेमाल होने वाली एक खास चीज की मदद से उसे तेजी से बढ़ा सकते हैं और हरा-भरा बना सकते हैं.
मनी प्लांट के गमले में डालें ये चीज, तेजी से होगी ग्रोथ
डालें हल्दी वाला पानी
अगर आप चाहते हैं कि आपका मनी प्लांट तेजी से बढ़े और उसमें नई कोपलें आएं, तो आप उसमें हल्दी मिलाया हुआ पानी डाल सकते हैं. हल्दी में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और फंगस से बचाव करते हैं. यह उपाय मनी प्लांट को स्वस्थ और हरा-भरा बनाए रखने में मदद करता है.
इस तरह रखें मनी प्लांट को हरा-भरा
- मनी प्लांट को ज्यादा धूप में न रखें. इसे हल्की धूप और छांव वाली जगह ज्यादा पसंद होती है.
- पौधे में पानी तब ही डालें जब मिट्टी ऊपर से सूख जाए. अत्यधिक पानी से इसकी जड़ें सड़ सकती हैं.
- हर 15 दिन में पौधे में खाद या गोबर की खाद जरूर डालें.
- समय-समय पर पौधे की गुड़ाई करें और सूखी पत्तियां काटते रहें.
- मनी प्लांट को हफ्ते में 1-2 बार शावर दें यानी पत्तियों को साफ पानी से धोएं. इससे धूल हटेगी और पत्ते चमकदार बनेंगे.
- आप चाहें तो हफ्ते-हफ्ते में पौधे की कटाई भी कर सकते हैं जिससे इसकी ग्रोथ जल्दी होगी.
ये भी पढ़ें- Curry Leaves Benefits: बासी मुंह करी पत्ता चबाने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
13 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
14 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
16 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
17 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
17 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
20 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
21 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines