How to care for a curry leaf plant: घर में लगा हुआ करी पत्ता मुरझा गया है? बस एक बार पेड़ में डाल दे ये दूध जैसी दिखने वाली चीज

अगर आपके भी करी पत्ता का पेड़ मुरझा जाता है, तो आइए जानते हैंं एक ऐसा उपाय जो आप अपना सकते हैं और वापस से हरा-भरा कर सकते हैं.

सूखा पौधा होगा दोबारा हरा, सिर्फ इस एक देसी नुस्खे से. Image Source Freepik

सूखा पौधा होगा दोबारा हरा, सिर्फ इस एक देसी नुस्खे से. Image Source Freepik

Tips to care Curry Leaf Plant: आजकल ऐसे बहुत से घर हैं जहां करी पत्ता का पौधा लगा हुआ होता है. कुछ लोग तो इसका सही तरीके से ध्यान रखते हैं, जबकि कुछ लोग अनजाने में ऐसे तरीके अपनाते हैं जिनसे पौधे के पत्ते जल्दी मुरझाने लगते हैं या पूरा पौधा ही सूख जाता है. ऐसी स्थिति में लोगों को बाजार से करी पत्ता खरीदना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी चीज़ है, जो आपने जरूर पी होगी, जिससे आपका करी पत्ता का पौधा फिर से हरा-भरा हो सकता है? इस उपाय से पौधे में न केवल नई पत्तियां आएंगी, बल्कि वह स्वस्थ (Healthy Curry Leaf Plants) भी रहेगा. तो आइए जानते हैं क्या है वह चीज जिससे मरा हुआ पौधा भी दोबारा जिंदा हो सकता है और आपको बाजार से नहीं, अपने ही घर से ताजे पत्ते मिल सकें.

पौधे में डालें बस यह एक चीज

करी पत्ता सेहत, बालों और सौंदर्य के लिए रामबाण माना जाता है. लेकिन कई बार घर में लगाया गया यह पौधा मुरझा जाता है, जिससे हमें बाहर से पत्ते खरीदने पड़ते हैं. अब ऐसा नहीं होगा.

करी पत्ते की अच्छी ग्रोथ के लिए सबसे पहले आपको चाहिए थोड़ा सा बचा हुआ मट्ठा. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और फिर इस घोल को अपने पौधे की जड़ों में डालें. यह मिश्रण पौधे तक पोषण पहुंचाएगा और जड़ें मजबूत करेगा. साथ ही, बीच-बीच में पौधे की हल्की कटिंग भी करते रहें. इस उपाय को हफ्ते में एक बार अपनाएं. कुछ ही दिनों में पौधे में नई जान आ जाएगी और वह हरा-भरा दिखने लगेगा.

इस उपाय के फायदे

मट्ठा पौधों के लिए एक नैचुरल फर्टिलाइजर (Natural Fertilizer) की तरह काम करता है. इसमें मौजूद बैक्टीरिया (Bacteria) और न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) मिट्टी की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं, जिससे पौधे की जड़ें मजबूत होती हैं और पत्तियों की ग्रोथ (Growth of Leaves) तेजी से होती है.

हफ्ते में एक से दो बार मट्ठा (Buttermilk) डालने से पौधे में हरियाली बनी रहती है, पत्ते झड़ना बंद होते हैं और मुरझाया हुआ पेड़ धीरे-धीरे दोबारा हरा-भरा हो जाता है. इस उपाय से आपको न केवल ताजे करी पत्ते मिलते हैं, बल्कि बार-बार बाजार से खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ