Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गोभी-पनीर के पराठे बढ़ा देंगे आपके ब्रेकफास्ट का स्वाद, सेहत भी रहेगी फिट!

Breakfast Recipe: अगर आप नाश्ते में शामिल करने के लिए स्वाद के साथ शरीर को पोषण देने वाला व्यंजन ढूंढ़ रहे हैं तो गोभी-पनीर के पराठे एक परफेक्ट ऑप्शन हैं. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं और आसानी से घर पर बन जाते हैं. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 3, 2026 07:38
Gobhi Paratha Recipe
क्यों खास हैं गोभी-पनीर के पराठे? Image Credit- Freepik

Gobhi Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता स्वादिष्ट और पौष्टिक हो तो पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है. इसलिए लोग अपने नाश्ते पर थोड़ा जोर देते हैं और पोषक तत्व प्लेट में शामिल करते हैं. ऐसे में अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो आज गोभी और पनीर का पराठा ट्राई करें. यह पराठे ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं. गोभी और पनीर का कॉम्बिनेशन शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है और पेट को लंबे समय तक भरा रहता है. बता दें, गोभी में फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. पाचन को दुरुस्त रखते हैं और इम्युनिटी बढ़ते हैं. वहीं, पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. इन दोनों का मेल आपके नाश्ते को हेल्दी और टेस्टी बना देता है. 

इसे भी पढ़ें- कान के अंदर की गंदगी कैसे निकालें? यहां जानिए किस तरह की जा सकती है कानों की सफाई

---विज्ञापन---

गोभी-पनीर पराठे की रेसिपी

सामग्री

  • गेहूं का आटा- 2 कप 
  • गोभी- 1 कप 
  • पनीर- आधा कप 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च- 2
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच 
  • हरा धनिया- 2 चम्मच 
  • तेल या घी सेकने के लिए

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा लें और पानी डालकर नरम आटा गूंध लें. 
  • अब एक दूसरे बाउल में कद्दूकस की हुई गोभी और पनीर डालें. 
  • इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें बेलकर उसमें तैयार स्टफिंग भरें. 
  • पराठे को हल्के हाथ से बेलें और तवे पर मध्यम आंच पर सेकें. 
  • ऊपर से घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. 
  • गरमा-गरम गोभी-पनीर पराठे को दही, अचार या हरी चटनी के साथ सर्व करें. चाहें तो ऊपर से मक्खन डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बॉडी डिटॉक्स के लिए बेस्ट है पतंजलि योगपीठ की नेचुरल थेरैपीज, इनकी मदद से बेहतर होगी जिंदगी

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2026 07:38 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.