Barley Upma Recipe In Hindi: जौ एक अनाज है जोकि विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन डी, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और जिंक जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा जौ में कोलेस्ट्रॉल की भी जीरों मात्रा मौजूद होती है। इसलिए जौ की मदद से लोग रोटी या पराठा बनाकर खाते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने जौ का उपमा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए जौ का उपमा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये एक ग्लूटन फ्री आहार है इसके सेवन से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपका डायबिटीज भी कंट्रोल में बना रहता है।
अभी पढ़ें – बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन में मदद करती है कच्ची हल्दी की सब्जी, लंच के लिए इस विधि से बनाएं
इसके अलावा ये आपकी हड्डियों को मजबूती भी प्रदान करता है। इसलिए इस टेस्टी और हेल्दी उपमे को आप डाइटिंग के दौरान झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं जौ का उपमा (Barley Upma Recipe) बनाने की रेसिपी-
जौ का उपमा बनाने की सामग्री-
- 1 कप जौ का दलिया
- स्वादनुसार नमक
- 1/2 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 1/2 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 कटे हुए गाजर
- 2 चम्मच धनिया पत्ता
- 1 चम्मच उड़द की दाल
- 1 चम्मच नींबू रस
- एक चुटकी सरसों
- 1/2 कप भूने मूंगफली
अभी पढ़ें – स्नैक में ट्राई करें स्वादिष्ट चिली अप्पे, स्वाद लगेगा सभी को मजेदार, जानें रेसिपी
जौ का उपमा बनाने की रेसिपी- (Barley Upma Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले जौ को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
- फिर आप इसको कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर अलग रख दें।
- इसके बाद आप इसका पानी निकालकर कुकर में डालें और 2 सीटी लगाकर उबाल लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लें।
- इसके बाद आप इसमें सरसों के दानें डालकर भून लें।
- फिर आप इसमें सारी सब्जियां, नमक, उड़द दाल और मूंगफली डालकर थोड़ी देर पका लें।
- इसके बाद आप इसमें उबली हुई जौ डालें और कुछ देर पका लें।
- फिर आप इसमें नींबू रस और धनिया पत्ती डालें और अच्छे से मिला लें।
- अब आपका टेस्ट जौ का उपमा बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
3 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
6 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
6 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
9 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
12 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
13 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines