Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Gangaur Special Mehndi: गणगौर पूजा के लिए बेस्ट हैं ये फुल हैंड मेहंदी डिजाइन, हर कोई पूछेगा कहां से बनवाई!

Gangaur Special Mehndi Designs: गणगौर भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है. यह पर्व अखंड सौभाग्य का त्योहार है जिसमें महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत और पूजा-पाठ करती हैं. इस दिन गौरी-शंकर की पूजा की जाती है और सभी महिलाएं सुहागिनों की तरह तैयार होती हैं.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 17, 2026 17:11
Gangaur Special Mehndi Designs
गणगौर के लिए फुल हैंड मेहंदी डिजाइन. Image Credit- Gemini

Mehndi Designs For Ladies: भारत एक ऐसा देश है जहां पर हर रोज कोई ना कोई त्योहार मनाया जाता है. फिर चाहे वो किसी भी धर्म का हो, क्योंकि भारत अखंड सभ्यता वाला देश है. अभी रमजान का महीना चल रहा है, ईद आने वाली है और साथ ही, गणगौर त्योहार की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. इस बार गणगौर 21 मार्च को है. यह पर्व खासतौर पर राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश के मालवा, निमाड़ क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के ब्रज और बुंदेलखंड क्षेत्रों में मनाया जाता है. इस दौरान कुंवारी लड़कियां या सुहागिन व्रत रखती हैं और अच्छे वर की इच्छा रखती हैं. इसलिए इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और मेहंदी लगाना इस श्रृंगार का सबसे खास हिस्सा होता है. खासकर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन इस त्योहार की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे गणगौर के लिए कुछ ऐसी ही मेहंदी डिजाइन के बारे में-

इसे भी पढ़ें- क्या जूते वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं? ये 5 बातें आपके काम को बना देंगी बेहद आसान

---विज्ञापन---

गणगौर के लिए फुल हैंड मेहंदी डिजाइन | Gangaur Full Hand Mehndi Designs

मारवाड़ी फुल हैंड मेहंदी डिजाइन- गणगौर पूजा के लिए मारवाड़ी फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बेस्ट रहेगा. यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मेहंदी स्टाइल है. इसमें हाथ पूरी तरह भरे हुए होते हैं और जाल, कैरी, फूल-पत्तियों के डिजाइन बनाए जाते हैं.
गौरी-ईसर थीम मेहंदी- गणगौर के दिन माता गौरी और भगवान शिव की पूजा की जाती है. इसलिए आप मेहंदी में गौरी-ईसर की मूर्ति बनवा सकती हैं. यह डिजाइन ट्रेडिशनल के साथ-साथ बेहद खास भी है.
मोर और ट्रेडिशनल मोटिफ डिजाइन- राजस्थानी मेहंदी लगनी है तो मोर का डिजाइन अच्छा रहेगा. इसके साथ फूल, बेल और बूटियों का कॉम्बिनेशन हाथों को रॉयल लुक देता है.
मिरर और जाल वर्क फुल हैंड डिजाइन- आजकल मेहंदी का मिरर पैटर्न काफी ट्रेंड में है. इसमें जाल, लाइन और फ्लोरल पैटर्न का कॉम्बिनेशन होता है जो बहुत एलिगेंट लगता है.
फ्लोरल और ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी- फूलों और हाथों में पहने जाने वाले गहनों जैसा डिजाइन भी मेंहदी से लगाया जा सकता है. यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक देता है.
बन्ना-बन्नी स्टोरी डिजाइन- इस डिजाइन में शादी या प्रेम से जुड़ी कहानी दिखाई जाती है. गणगौर जैसे त्योहार के लिए यह डिजाइन बहुत खास माना जाता है.

इसे भी पढ़ें- पतंजलि गुरुकुलम में एडमिशन कैसे लें? जानिए उम्र सीमा, योग्यता और पूरी प्रवेश प्रक्रिया

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2026 05:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.