क्या जूते वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं? ये 5 बातें आपके काम को बना देंगी बेहद आसान

Jute Dhone Ka Sahi Tarika: जूते वॉशिंग मशीन में धोना आसान जरूर है, लेकिन सही तरीका अपनाना बहुत जरूरी है. अगर आप नीचे बताए गए टिप्स फॉलो करेंगे तो आपके जूते लंबे समय तक नए जैसे बने रहेंगे. 

Jute Dhone Ka Sahi Tarika

जूते धोने के आसान टिप्स. Image Credit- AI 

Shoes Washing Tips: आजकल लोगों ने काम को आसान बनाने के लिए नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि काम जल्दी और आसान तरीके से हो जाए. कपड़े से लेकर बर्तन धोने के लिए नए नए टिप्स को फॉलो किया जाता है, ताकि बाकी कामों को भी पूरा किया जा सके. बहुत सारे लोगों को जूते धोना बहुत मुश्किल काम लगता है. जल्दी धोने की वजह से कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या जूतों को वॉशिंग मशीन में धोना सही है? अगर हां, तो वाशिंग मशीन में जूते धोने का सही तरीका क्या है. आइए इस लेख में वॉशिंग मशीन में जूते धोने के सही तरीके और 5 आसान टिप्स जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या जूते वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं?

हम जूते मशीन में धो सकते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि सभी जूते मशीन में नहीं धोए जा सकते हैं. आप स्पोर्ट्स शूज, कैनवास शूज और नॉर्मल शूज मशीन में धो सकते हैं. लेदर, साबर, फॉर्मल शूज मशीन में नहीं धोना चाहिए. अगर गलत जूते मशीन में डाल दिए तो उनका शेप और क्वालिटी खराब हो सकती है. 

जूते धोने के आसान टिप्स 

  • जूते सीधे मशीन में डालने से पहले आपको लेस और इनसोल निकालने होंगे. सूखी मिट्टी या धूल ब्रश से साफ करें और इससे मशीन भी खराब नहीं होगी और जूते अच्छी तरह से साफ होंगे. 
  • जूते सीधे मशीन में डालने से शोर और नुकसान हो सकता है. इसलिए जूतों को या पुराने तकिए के कवर में डालकर धोना शुरू करें. साथ में 1-2 तौलिए भी डाल दें. इससे मशीन और जूतों दोनों को सेफ्टी मिलती है. 
  • ढेर सारे जूतों को कभी एक साथ ना डालें. हर जूते के धोने का तरीका अलग हो सकता है. इसलिए आप 2 या 3 जूते एक साथ धो सकते हैं.
  • जूते धोने के लिए आपको हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना हैं. इस दौरान मशीन को जेंटल या डेलिकेट मोड पर रखें और गर्म पानी की जगह ठंडा पानी इस्तेमाल करें. गर्म पानी जूते खराब कर सकता है. 
  • जूते धोने के बाद उसका पानी निकालकर हल्की धूप में रखें. सीधी धूप में ना रखें और आप जूते अच्छी हवा वाली जगह पर रख सकते हैं. धूप में सुखाने से जूते सख्त और फेड हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या इंडक्शन चूल्हे पर बना खाना सेहत के लिए सुरक्षित नहीं है? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ