Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

रोज वही नाश्ता खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर टेस्टी अंडा डोसा

Breakfast Ideas: नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना हर किसी चाहत होती है, लेकिन कुछ नया मिल नहीं पाता है. ऐसे में हम आपको अंडा डोसा की स्पेशल रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाकर आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Apr 2, 2026 07:06
Egg Dosa Recipe
घर पर कैसे बनेगा अंडा डोसा? (Image: AI)

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन माना जाता है, लेकिन अक्सर यही सबसे बड़ी परेशानी भी बन जाता है कि आखिर ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी तैयार हो जाए और सभी को पसंद भी आए. कई घरों में रोज वही पराठा, ब्रेड या सादा डोसा बनता है, जिससे लोग बोर हो जाते हैं. अगर आप भी कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो अंडा डोसा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि प्रोटीन से भरपूर होने के कारण शरीर को ऊर्जा भी देती है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं ये रेसिपी.

यह भी पढ़ें: बच्चा आपको मारता है तो करें यह काम, एक्सपर्ट ने कहा बाल खींचने और काटने की आदत भी हो जाएगी दूर

---विज्ञापन---

अंडा डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 4 अंडे (2 फेंटने के लिए और 2 उबालकर टुकड़ों में कटे हुए).
  • 3 कप तैयार डोसा बैटर.
  • नमक स्वाद अनुसार.
  • थोड़ा सा तेल या घी.
  • बारीक कटा हुआ प्याज.
  • हरे प्याज के पत्ते.
  • बारीक कटी हरी शिमला मिर्च.
  • छोटे टुकड़ों में कटे टमाटर.
  • ताजा हरा धनिया.
  • स्वाद के लिए शेजवान चटनी (अगर आपको चाहिए तो).
  • थोड़ा मक्खन.
  • कसा हुआ पनीर.

घर पर ऐसे बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट अंडा डोसा

---विज्ञापन---
  • अंडा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले डोसा बैटर तैयार कर लें.
  • अब गैस पर तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं. जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर एक करछी बैटर डालकर पतला फैलाएं और 1-2 मिनट तक पकने दें.
  • अब इसके ऊपर फेंटा हुआ अंडा डालकर धीरे-धीरे फैला दें.
  • इसके ऊपर प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरा प्याज और उबले अंडे के टुकड़े डालें.
  • स्वाद के अनुसार नमक और शेजवान चटनी डालें.
  • अब ऊपर से मक्खन और कसा हुआ पनीर डालकर हल्का दबाते हुए फैलाएं.
  • जब डोसा नीचे से कुरकुरा हो जाए तो उसे मोड़ लें.
  • अब आपका गरमागरम अंडा डोसा तैयार है. इसे आप नारियल चटनी, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग क्यों होती है? जानिए शरीर किन चीजों की कमी से है गुजर रहा

First published on: Apr 02, 2026 07:06 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.