अप्रैल-जून की छुट्टियों में घूमना है? इन 4 यूनिक भारतीय फेस्टिवल्स से बना लें ट्रिप को यादगार!

Festivals Places in India: अगर आप घूमने के साथ-साथ फेस्टिवल का भी लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर सांस्कृतिक फेस्टिवल की धूम देखने को मिल सकती है. 

Festivals Places in India

यूनिक भारतीय फेस्टिवल्स कहां लगेंगे. Image Credit- vecteezy

Festivals taking place between April and June: गर्मियों का मौसम अभी सही से शुरू भी नहीं हुआ और लोगों ने छुट्टियों की प्लानिंग करना भी शुरू कर दी है. हर साल की तरह अगर इस बार भी आप कुछ नया और ट्रेंडी एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर घूमने के साथ-साथ  संस्कृति, लोकल लाइफ और त्योहारों जैसे महसूस हो सकता है. आने वाले दिनों में भारत की कुछ जगहों पर फेस्टिवल की धूम मचने वाली है. खास बात यह है कि इन फेस्टिवल्स को अटेंड करने से आपकी वेकेशन यादगार बन सकती हैं. बस आपको सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि वक्त पर फेस्टविल को  एक्सप्लोर किया जा सके.  

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से जून के बीच होने वाले फेस्टिवल्स (Festivals taking place between April and June)

  • लद्दाख- अगर आप पहाड़ों पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यकीनन लद्दाख जाना बेस्ट हो सकता है. यहां पर आपको खूबसूरत नजारों के साथ हेमिस फेस्टिवल अटेंड करने का भी मौका मिलेगा. यह फेस्टिवल 24 से 25 जून के बीच लगने वाला है, जहां पर जाने का प्लान बनाया जा सकता है. 
  • ऊटी- ऊटी बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां पर गर्मियों से राहत पाई जा सकती है. यहां पर मौसम बहुत ही अच्छा होता है और गवर्नमेंट बॉटनिकल गार्डन घूमने में मजा आ जाता है. आप यहां पर मई में घूमने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि यहां पर 4 से 27 के बीच में ऊटी समर फेस्टिवल लगने वाला है. 
  • असम- असम भी कुछ कम नहीं है, क्योंकि अप्रैल के महीने में यहां पर बोहाग बिहू फेस्टिवल लगने वाला है. बता दें, इस फेस्टिवल को आयोजित नॉर्थ ईस्ट में किया जा सकता है, जहां पर आपको लोक संगीत, नृत्य और खाने-पीने के ढेर सारे ऑप्शन मिल सकते हैं. बाकी काजीरंगा नेशनल पार्क को घूमना बेस्ट हो सकता है.
  • केरल- त्रिशूर पूरम फेस्टिवल को एक्सप्लोर करने के लिए आपको केरल जाना होगा. आप फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स में सजे-धजे हाथियों की लंबी कतार भी देख सकते हैं. साथ ही, यहां पर आपको पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धूम भी मिलेगी. इस जगह पर आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- घर पर काले पैर कैसे साफ करें? यहां जानिए क्या लगाने पर दूर होगी पैरों की टैनिंग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ