मौसंबी के छिलके फेंकने की गलती ना करें! ओवन की बदबू मिनटों में यूं करें दूर

Mosambi Ke Chilke: मौसंबी खाने के बाद अगर आप भी छिलके फेंक देते हैं तो अब ऐसा ना करें, क्योंकि ये बेकार दिखने वाले छिलके साफ-सफाई में बेहद काम आ सकते हैं. आप उनकी मदद से ओवन को साफ कर सकते हैं, लेकिन कैसे? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.   

Mosambi Ke Chilke

मौसंबी के छिलकों से कैसे दूर करें बदबू? Image Credit- Freepik

Sweet Lime Peel Uses: गर्मी में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फल मौसंबी और संतरे हैं. इन्हें शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि फल के साथ-साथ इसके छिलके भी कई तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं? अगर नहीं, तो यकीनन आप छिलके फेंकना पसंद करते होंगे. मगर अब ऐसा ना करें, क्योंकि इनका इस्तेमाल घर की साफ-सफाई में बहुत ही आसानी से किया जा सकता है. आप इन छिलकों की मदद से ओवन की बदबू मिनटों में दूर कर सकते हैं. बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए, क्योंकि कई बार जानकारी ना होने की वजह से ओवन खराब हो सकता है. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कैसे आप महंगे क्लीनर खरीदने की बजाय मौसंबी के छिलके से ओवन को फ्रेश बना सकते हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे इस्तेमाल करें मौसंबी के छिलके?

मौसंबी के छिलकों का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है. आप इसका पाउडर चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कर सकते हैं. इसके अलावा, आप छिलकों का इस्तेमाल बदबू को मिटाने के लिए भी कर सकते हैं. बस सही तरीका पता होना चाहिए. 

क्यों आती है ओवन से बदबू?

ओवन या माइक्रोवेव में बदबू आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे-

विज्ञापन
  • खाना गिर जाना या जल जाना
  • लंबे समय तक सफाई न करना
  • तेल और मसालों का जमाव
  • फूड के छोटे-छोटे कण अंदर रह जाना 

मौसंबी के छिलकों से कैसे दूर करें बदबू? 

  • आप स्टीम क्लीनिंग की मदद से ओवन की बदबू को दूर भगा सकते हैं. इसके लिए एक बाउल में पानी डालें. फिर इसमें मौसंबी के छिलके डालकर 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें. बस ऊपर आई स्टीम को कपड़े की मदद से साफ करें. 
  • अगर कहीं दाग नजर आ रहा है तो आपको छिलका रगड़ना चाहिए. ऐसा करने से दाग ना सिर्फ साफ हो जाएगा, बल्कि ओवन चमकने भी लगेगा. 
  • आप छिलकों को सुखाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको नेचुरल एयर फ्रेशनर मिलेगा और ओवन हमेशा फ्रेश रहेगा.  

इन बातों का रखें ध्यान

  • ओवन साफ करते वक्त स्वीच को पहले बंद कर दें और इसके बाद गीले कपड़े का इस्तेमाल करें.
  • बहुत ज्यादा गंदगी को क्लीनर से साफ करें. क्लीनर बनाने के लिए छिलकों का पाउडर बनाया जा सकता है.
  • छिलकों से साफ करने का तरीका आप हफ्ते में एक बार अपना सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- बाल धोने में कर दी गलती तो गंजा होने लगेगा सिर, यहां जानिए किस तरह करना चाहिए हेयर वॉश

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ