---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग क्यों होती है? जानिए शरीर किन चीजों की कमी से है गुजर रहा

How To Control Sugar Cravings: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें दिनभर में कई बार मीठा खाने की बहुत तेज तलब उठती है, जबकि वह पहले ही बहुत मीठा खा चुके होते हैं. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आखिर शरीर में अचानक से ऐसा क्यों करने लगता है और कैसे इस समस्या को ठीक किया जा सकता है?

---विज्ञापन---

Meetha Khane Ke Baar Baar Mann Kiu Karne Lagta Hai: आपने कई बार गौर किया होगा कि कभी-कभी अचानक से बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग होने लगती है, जिसके बाद हालात यह हो जाते हैं कि व्यक्ति अपने आप को रोक नहीं पाता है. स्थिति तब बिगड़ जाती है, जब व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या हो, ऐसे में ये क्रेविंग न सिर्फ उसे परेशानी में डाल सकती है, बल्कि कई अन्य बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा सकती है. लोगों का सवाल रहता है कि आखिर शरीर अचानक से इतना ज्यादा मीठा खाने की मांग क्यों करने लगता है? आइए जानते हैं इस समस्या के पीछे की असल वजह के बारे में.

यह भी पढ़ें: आज ही छोड़ दें दिमाग को कमजोर करने वाली ये आदतें, नहीं तो वक्त से पहले हो जाएगा बूढ़ा

---विज्ञापन---

किस कारण होने लगती है मीठा खाने की तलब Kis Wajah Se Baar Baar Meetha Khane Ka Mann Karta Hai

पोषक तत्वों की कमी

आपको शायद मालूम न हो, लेकिन आपकी बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग के पीछे कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. अगर आपके शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन, फैट, फाइबर, मैग्नीशियम, क्रोमियम, जिंक और आयरन जैसे खनिजों या बी-विटामिन की कमी से मीठा खाने की तीव्र इच्छा (Cravings) हो सकती है. इसलिए इसे ठीक करने के लिए डाइट में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें. साथ ही, फलों, नट्स, डार्क चॉकलेट का सेवन करें और भरपूर पानी पिएं.

---विज्ञापन---

नींद की कमी और थकान

इस समस्या के पीछे नींद की कमी और थकान भी हो सकती है, क्योंकि जब शरीर को पूरी नींद नहीं मिलती तो ख बढ़ाने वाला हार्मोन घ्रेलिन बढ़ जाता है और भूख शांत करने वाला हार्मोन लेप्टिन कम हो जाता है. इसके अलावा थकान की स्थिति में दिमाग को क्विक फिक्स एनर्जी चाहिए होती है और चीनी एनर्जी का सबसे आसान सोर्स है.

---विज्ञापन---

गट हेल्थ

आपको बता दें कि हमारे आंतों में लाखों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. जब पेट में हानिकारक बैक्टीरिया (harmful bacteria) की संख्या अच्छी बैक्टीरिया से ज्यादा हो जाती है, तो वे चीनी की मांग करते हैं, जिससे क्रेविंग बढ़ती है. यह प्रक्रिया ‘डिसबायोसिस’ (Dysbiosis) कहलाती है.

---विज्ञापन---

कैसे करें मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल Meetha Khane Ke Adat Ko Kaise Theek Karein

  • इस समस्या से बचने के लिए भरपूर पानी पीएं, कभी-कभी प्यास के कारण भी ऐसा हो सकता है.
  • अपनी खाने में डॉक्टर की सलाह के मुताबिक प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं.
  • जब ज्यादा मीठा खाने का मन करें, तो रिफाइंड चीनी के बजाय फल या खजूर खाएं.
  • अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर करना भी जरूरी है, इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें और डेली एक्सरसाइज करें, ताकि शरीर एक्टिव रहे.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में कैसे रखें टॉप फ्लोर को ठंडा? अभी से करना शुरु कर दें ये आसान काम

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Apr 01, 2026 11:44 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola